Move to Jagran APP

Xiaomi ने Apple AirPods का क्लोन Mi AirDots Pro किया लॉन्च, कीमत आधे से भी कम

शाओमी ने एप्पल AirPods की टक्कर में एक नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। इसका नाम Mi AirDots Pro है। इसे AirPods का क्लोन कहा जा रहा है

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 01:43 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 07:10 PM (IST)
Xiaomi ने Apple AirPods का क्लोन Mi AirDots Pro किया लॉन्च, कीमत आधे से भी कम
Xiaomi ने Apple AirPods का क्लोन Mi AirDots Pro किया लॉन्च, कीमत आधे से भी कम

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की फोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही एक नया Redmi फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को Redmi X कहा जा रहा है। यह पहला फोन होगा जो Redmi ब्रांड के तहत पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने एप्पल AirPods की टक्कर में एक नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। इसका नाम Mi AirDots Pro है। इसे AirPods का क्लोन कहा जा रहा है। यह XiaoAi वॉयस-कंट्रोल्ड स्मार्ट अस्सिटेंट सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। Xiaomi ने दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक चल सकता है। इसे शून्य से 100 फीसद तक चार्ज होने में एक घंटा लगता है।

loksabha election banner

Mi AirDots Pro:

इसे चीन में लॉन्च किया गया है। इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। कीमत की बात करें तो Mi AirDots Pro को चीन में 399 चीनी युआन यानी करीब 4,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे चीन में 11 जनवरी को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

इसके डिजाइन की बात करें तो यह दिखने में काफी हद तक Apple AirPods की तरह है। यह व्हाइट कलर के केस के साथ पेश किया गया है। यह एंड्रॉइड और iOS डिवाइस के साथ काम करने में सक्षम है। Xiaomi ने बताया है कि AirDots को स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ पेयर किया जा सकता है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह 7mm नियोडायमियम आयरन बोरोन मैग्नेटिक और टाइटेनियम-प्लेटेड डायप्रागम डायनेमिक रिंग स्पीकर यूनिट के साथ आएगा। इसके अलावा यह एक्टिव नॉयस कैसिलेशन सपोर्ट के साथ आता है जो यूजर को बेहतर साउंड और कॉल क्लालिटी देने में सक्षम है।

AirDots वजन में काफी हल्के हैं। यह 5.8 ग्राम का ही है। यह ईयरफोन्स IPX4 वॉटर रेसिसटेंट सपोर्ट करते हैं। इसके साथ USB Type-C चार्जर और AAC codec का सपोर्ट दिया गया है। इसे टच कंट्रोल्स के साथ पेश किया गया है। इससे यूजर कॉल भी रीसीव की जा सकती हैं। इसमें ब्लूटूथ वी4.2 सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

CES 2019: Motorola Moto Z3 हुआ पेश, 5G Moto Mod के साथ होगा लॉन्च

Apple Tim Cook ने 2018 में कमाए करीब 957 करोड़ रुपये, मिला करोड़ों का बोनस

Poco F2 से लेकर Redmi Go तक, इस साल Xiaomi लॉन्च करेगा ये स्मार्टफोन्स 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.