Move to Jagran APP

Audi और Harley की कीमत मिलाकर भी नहीं खरीद पाएंगे Sony का यह TV

Sony ने 98 इंच OLED 8K TV को लॉन्च किया है। Sony का 98 इंच का मास्टर सीरीज Z9G कंपनी की 8K TV की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 12:17 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 12:26 PM (IST)
Audi और Harley की कीमत मिलाकर भी नहीं खरीद पाएंगे Sony का यह TV
Audi और Harley की कीमत मिलाकर भी नहीं खरीद पाएंगे Sony का यह TV

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। 8K TV के विकल्प मार्किट में आए थोड़ा समय हो गया है, लेकिन इन TV की कीमत एक बड़ा कारण है की यूजर्स का झुकाव अभी इस तरफ नहीं हुआ है। इसी श्रेणी में अब, Sony ने 98 इंच OLED 8K TV को लॉन्च किया है। Sony का 98 इंच का मास्टर सीरीज Z9G कंपनी की 8K TV की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। अगर इसका इतना बड़ा साइज सुनकर आपका मन नहीं भरा, तो आपको बता दें Sony ने इस TV को लगभग Rs 50,00,000 में लॉन्च किया है।

loksabha election banner

Sony की मास्टर सीरीज का यह TV जून 2019 में आएगा और कंपनी ने इसकी कीमत $70,000 (लगभग Rs 50,00,000) रखी है। अगर इसकी कीमत को देखा जाए तो इतने पैसो में तो आप एक 4K OLED TV के साथ-साथ एक Audi A4 या BMW 3 सीरीज की कार भी खरीद सकते हैं। इसके बाद भी आपके पास कुछ लाख तो बच ही जाएंगे।

फीचर्स: मास्टर सीरीज Z9G TV में Sony X1 प्रोसेसर मौजूद है। यह 33 मिलियन पिक्सल्स ऑप्टिमाइज कर सकता है। Sony के अनुसार, X1 चिप 8K रिजोल्यूशन में हर एक ऑब्जेक्ट को एनलाइज कर सकता है। पिछले हफ्ते, Sony ने यह कन्फर्म किया था की 2020 में आने वला Playstation 5 8K कंटेंट को सपोर्ट करेगा। फिलहाल तो 8K अभी भी मिडल-क्लास की पहुंच से बहुत दूर लगता है। इसी के साथ 8K कंटेंट की उपलब्धता भी सीमित है। इसलिए अभी तो 4K TV का विकल्प ही बेहतर दिखाई देता है।

अब अगर आपका इतना महंगा 8K टीवी लेना का फिलहाल प्लान नहीं तो Sony के 4K TV में आपको बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। Sony के 4K TV के विकल्प देखने और उन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

हालांकि, अगर फिर भी आपको 8K रिजोल्यूशन के साथ जाना है तो इस सीरीज के 85 इंच TV करीब Rs 10,00,000 तक की कीमत में उपलब्ध है। यह 8K 98 इंच TV तो काफी महंगा है, इससे किफायती तो Samsung का Q900 QLED 8K TV है, जिसकी कीमत लगभग Rs 70,00,000 है।

यह भी पढ़ें:

OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 India Launch: 5G और महंगे डिस्प्ले के साथ 14 मई को होंगे लॉन्च

Rs 10,000 से कम में Xiaomi Redmi Y3 और Redmi 7 भारत में लॉन्च, देखें पिक्चर्स

Reliance Jio GigaFiber: ब्रॉडबैंड-लैंडलाइन-टीवी का कॉम्बो पैक ₹600 में होगा ऑफर !


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.