Move to Jagran APP

Samsung TV से लेकर गेमिंग लैपटॉप्स तक CES 2019 में हुए बड़े Launches, पढ़ें यहां

इस साल CES 2019 लास वेगस में आयोजित किया गया है। CES 2019 में जो 10 प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं यहां हम उनकी जानकारी दे रहे हैं

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 05:24 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 08:24 AM (IST)
Samsung TV से लेकर गेमिंग लैपटॉप्स तक CES 2019 में हुए बड़े Launches, पढ़ें यहां
Samsung TV से लेकर गेमिंग लैपटॉप्स तक CES 2019 में हुए बड़े Launches, पढ़ें यहां

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2019) टेकनोलॉजी क्षेत्र का एक बड़ा इवेंट है। इस इवेंट के दौरान Samsung, LG, Sony, Asus समेत अन्य कपनियों ने CES 2019 में अपने कुछ प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। इनमें टीवी, लैपटॉप, ऑडियो डिवाइस आदि शामिल हैं। यह इवेंट उन लोगों के लिए बेहद खास है जो तकनीकी क्षेत्र पर बारीकी से नजर रखते हैं। इस साल यह इवेंट लास वेगस में आयोजित किया गया है। CES 2019 में जो 10 प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं यहां हम उनकी जानकारी दे रहे हैं।

loksabha election banner

Samsung 219 इंच टीवी:

सैमसंग ने इस इवेंट में सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ टीवी पेश किया है। इसे Wall भी कहा जा रहा है है। यह टीवी सेगमेंट में सबसे बड़ी टीवी स्क्रीन में से एक है।

LG 88 इंच OLED TV:

LG ने भी कुछ टीवी पेश किए हैं। इनमें से सबसे बेहतर 88 इंच का OLED TV है। इसमें 8K रेजोल्यूशन दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने LG Signature OLED TV R भी पेस किया है। यह 65 इंच का रोलेबल स्क्रीन के साथ OLED TV है। यह टीवी बाहर नहीं दिखता है क्योंकि यह एक डिब्बे के अंदर रोल होकर आता है। इस टीवी का बेस म्यूजिक सुनने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Jabra Elite 85H headphones:

Jabra ने नए वायरलेस हेडफोन्स पेश किए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि यह 32 घंटे की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है। यह 40-mm, 6 माइक्रोफोन्स, हैंड्स-फ्री वॉयस अस्सिटेंट कंट्रोल के साथ आता है।

Asus Zenbook S13:

यह ऐसा लैपटॉप है जिसे नॉच के साथ पेश किया गया है। इस लैपटॉप का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 97 फीसद है। इसकी कीमत क्या होगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

Samsung Odyssey:

यह एक गेमिंग लैपटॉप है। कंपनी ने काफी समय बाद लैपटॉप सेगमेंट में कुछ नया किया है। इसमें 15 इंच की स्क्रीन दी गई है। साथ ही यह Nvidia RTX 2080 GPU से लैस है। इसमें 8th जनरेशन हेक्साकोर इंटेल कोर i7 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम दी गई है।

Acer Predator Nitron:

यह 2-in-1 कनवर्टिबल गेमिंग लैपटॉप है। यह इंटेल के हेक्साकोर 8th जनरेशन कोर i7 प्रोसेसर से लैस है। इसमें Nvidia RTX 2080 GPU और 32 जीबी की रैम दी गई है। इसकी कीमत 3999 डॉलर यानी करीब 2,80,629 रुपये है। इसे मार्च से उपलब्ध कराया जाएगा।

Belkin USB Type-C to Lightning cable:

यह खासतौर से नए आईफोन के लिए बनाया गया है। जिन यूजर्स के पास नए आईफोन मॉडल्स हैं उनके लिए यह लॉन्च बेहद खास है। यह तीन साइज में आता है। पहला 4 फुट, दूसरा 6 फुट और तीसरा 10 फुट। इसकी कीमत 24.99 डॉलर से लेकर 39.99 डॉलर तक यानी करीब 1753 रुपये से लेकर 2806 रुपये तक है।

Garmin Vivoactiv 3 Music Watch:

यह सेल्यूलर कनेक्टिविटी के साथ आती है। यह फीचर एप्पल वॉच में भी दिया गया है। इसका मतलब अगर आप अपना स्मार्टफोन घर पर छोड़ जाते हैं तो वॉच के जरिए बेसिक काम कर सकते हैं।

Asus ROG Mothership GZ700:

यह एक गेमिंग लैपटॉप है। इसका डिजाइन माइक्रोसॉफ्ट सरफेस रेंज की डिवाइसेज की तरह है। कहा जा रहा है कि यह सबसे दमदार ROG लैपटॉप्स में से एक है।

Huawei Matebook Pro 13:

यह 13 इंच स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। इसका मुकाबला Apple के MacBook Air से होगा। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 3:2 है। साथ ही इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2160 x 1440 और इसमें फिंगरप्रिंट रीडर भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

Vodafone Idea प्रीपेड न्यू ईयर ऑफर, नंबर रिचार्ज कर पाएं फ्री Amazon Pay वाउचर

Paytm Postpaid: वॉलेट में पैसे ना होने पर भी कर पाएंगे 60000 रुपये की शॉपिंग, जानें कैसे

इस लड़के ने वीडियो गेम से कमाए 70 करोड़ रुपये, 2 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं फॉलो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.