Move to Jagran APP

Samsung के दो 5G लैपटॉप लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Book Go लैपटॉप दो वर्जन वाई-फाई और LTE में आएगा। Galaxy Book Go लैपटॉप एक Qualcomm Snapdragon 7c बेस्ड लैपटॉप होगा। वही Galaxy Book Go 5G लैपटॉप सेकेंड जनरेशन Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर सपोर्ट के साथ आएगा।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 12:24 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 12:24 PM (IST)
Samsung के दो 5G लैपटॉप लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
यह गैलेक्सी लैपटॉप की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने दो लैपटॉप Galaxy Book Go और Galaxy Book Go 5G को लॉन्च कर दिया है। Galaxy Book Go लैपटॉप दो वर्जन वाई-फाई और LTE में आएगा। Galaxy Book Go लैपटॉप एक Qualcomm Snapdragon 7c बेस्ड लैपटॉप होगा। वही Galaxy Book Go 5G लैपटॉप सेकेंड जनरेशन Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर सपोर्ट के साथ आएगा। 

loksabha election banner

कीमत 

Samsung Galaxy Book Go के वाई-फाई ओनली वेरिएंट लैपटॉप की शुरुआती कीमत 349 डॉलर (करीब 25,600) रुपये है। लैपटॉप को चुनिंदा मार्केट में जून से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि Samsung की तरफ से Galaxy Book GO 5G लैपटॉप की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है। लैपटॉप की बिक्री इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। Galaxy Book Go लैपटॉप केवल एक सिल्वर कलर ऑप्शन में आएगा। इसका वजन 1.38 किग्रा है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Galaxy Book Go लैपटॉप में 14 इंच TFT फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा। लैपटॉप Window 10 Home/Pro पर काम करेगा। लैपटॉप में Qualcomm Snapdragon 7c प्रोसेसर सपोर्ट के साथ आएगा, जो Adreno GPU सपोर्ट के साथ आएगा। अगर कनेक्टिविटी की बात करें, तो Galaxy Book Go लैपटॉप में LTE, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.1. का सपोर्ट मिलेगा। लैपटॉप दो वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। लैपटॉप के स्पेस को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। 

बैटरी और कनेक्टिविटी

Galaxy Book Go लैपटॉप में 42.3Wh बैटरी सपोर्ट दिया गया है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें एक USB 2.0 टाइप-A पोर्ट, दो USB 3.2 टाइप-C पोर्ट, एक नैनो सिम कार्ड का स्लॉट दिया गया है। इसके अलावा एक  हेडफोन जैक दिया गया है। लैपटॉप में वीडियो कॉलिंग के लिए एक HD कैमरा दिया गया है। Galaxy Book Go लैपटॉप में Dolby Atmos, मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी और 180 डिग्री फोल्डिंग हिंज का इस्तेमाल किया गया है।Samsung के दोनों लैपटॉप Dolby Atmos और प्री-लोडेड Microsoft ऐप के साथ आएगा। Galaxy Book Go का आसानी से Samsung प्रोडक्ट के साथ कनेक्ट किया जा सकेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.