Samsung ने लॉन्च किया नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन, जानिए कीमत और उपलब्धता
Samsung ने अपने एंट्री लेवल सेगमेंट में Galaxy A3 Core को शामिल किया है। इस स्मार्टफोन को Android Go एडिशन पर पेश किया गया है और इसमें 8MP का सिंगल रियर कैमरा उपलब्ध होगा। कम कीमत वाले इस फोन में आपको बेहतर बैटरी क्षमता और तीन कलर ऑप्शन मिल जाएंगे।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने अपने एंट्री लेवल सेगमेंट को एक्सपेंड करते हुए इसमें नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A3 Core शामिल किया है। इस स्मार्टफोन को अफ्रीका में लॉन्च कर दिया गया है और यह Android Go एडिशन पर आधारित है। इसमें यूजर्स को प्री-इंस्टॉल्ड गूगल गो एडिशन ऐप्स दिए गए हैं। जो कि स्मार्टफोन के उपयोग को फास्ट और आसान बनाएंगे। बता दें कि यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए Galaxy A2 Core का अपग्रेडेड वर्जन है।
Samsung Galaxy A3 Core की कीमत
Samsung Galaxy A3 Core को अफ्रीका में लॉन्च किया गया है और Nigeria के ट्विटर हैंडल पर फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर की गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत NGN 32,500 यानि लगभग 6,200 रुपये है। यह स्मार्टफोन कंपनी की स्टोर्स और पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसे ब्लू, रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। हालांकि, भारत में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Hold tight any color that speaks grandeur, class and charm but affordable.
Don't be left out in the A3core story.
Get the A3Core NOW from N32,500. Recommended Retail Price pic.twitter.com/DSsnbAYeYd— Samsung Mobile NG (@samsungmobileng) September 30, 2020
Samsung Galaxy A3 Core के स्पेसिफिकेशन्स
एंड्राइड गो एडिशन पर पेश किए गए Samsung Galaxy A3 Core में 5.3 इंच का एचडी+ टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720x1,480 पिक्सल है और इसमें 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो मौजूद है। इस स्मार्टफोन को quad-core चिपसेट पर पर पेश किया गया है लेकिन इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इसमें 1GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 512GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A3 Core में 3,000mAh की बैटरी दी गई है। जो कि माइक्रो यूएसबी चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस स्मार्टफोन में आपको 8MP का सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जबकि फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिसका मदद से यूजर्स सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एलटीई और 3.5mm हेडफोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।