Samsung Galaxy Z Flip इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹98,400
Samsung Galaxy Z Flip अल्ट्रा-थिन डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस कंपनी ने Infinity Flex display का नाम दिया गया है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy Z Flip को भी UnPacked Event में लॉन्च किया गया है। यह फोन कंपनी का दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है। यह फोन अल्ट्रा-थिन डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस कंपनी ने Infinity Flex display का नाम दिया गया है। इस फोन को कुछ चुनिंदा मार्केट्स के लिए लिमिटेड स्टॉक में ही बनाया गया है। इसे मिरर ब्लैक और मिरर पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा। इसका मिरर गोल्ड कलर भी कंपनी उपलब्ध कराएगी। इसकी कीमत 1380 डॉलर यानी करीब 98,400 रुपये है। इस कुछ चुनिंदा मार्केट्स में 14 फरवरी से उपलब्ध कराया जाएगा। जिन मार्केट्स में इसे उपलब्ध कराया जाएगा उसमें दक्षिण कोरिया और अमेरिका भी है।
Samsung Galaxy Z Flip के फीचर्स: इसमें ड्यूल-सिम सपोर्ट दिया गया है। इसमें एक eSIM और एक नैनो-सिम सपोर्ट दिय गया है। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर काम करता है। इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी डायनेमिक एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में जो डिस्प्ले दिया है उसे Infinity Flex डिस्प्ले का नाम दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2636 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 21.9:9 और पिक्सल डेंसिटी 425ppi है।
बाहर की तरफ फोन में 1. इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 112x300 है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 303ppi है। यह फोन 7nm पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज है। इसमें 8 जीबी की रैम दी गई है। फोन में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। यह f/1.8 अपर्चर, 1.4-micron pixels, 78-degree FoV जैसे फीचर्स के साथ आता है। वहीं, दूसरा भी 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है जो f/2.2 अपर्चर, 1.12-micron pixels, 123-degree FoV, OIS जैसे फीचर्स के साथ आता है। फ्रंट सेंसर की बात करें तो इसमें 10 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है जो f/2.4 अपर्चर, 1.22-micron pixels, 80-degree FoV जैसे फीचर्स के साथ आता है।
Galaxy Z Flip में Flex mode UI दिया गया है। यह Google के साथ साझेदारी के तहत पेश किया गया है। यह Hideaway Hinge के जरिए इनेबल किया जा सकता है। यह यूजर्स को कई एंगल्स में फोन ओपन करने की अनुमति देता है। दरअसल, यह एक ड्यूल CAM मैकेनिज्म है। इस hinge और display को 2,00,000 बार खोल और बंद कर टेस्ट किया गया है। इस मोड के जरिए Galaxy Z Flip का मेन फोल्डेबल डिस्प्ले दो 4 इंच की स्क्रीन में बदल जाएगा। उदाहरण के तौर पर: इसमें से आधे में आप वीडियो देख पाएंगे और आधे से वीडियो सर्च कर पाएंगे। यूजर्स इस फोन से सेल्फी लेने के लिए फोन को फोल्ड कर पाएंगे। इसमें 1.1 इंच का कवर डिस्प्ले नोटिफिकेशन दिखाने का काम करेगा।