Samsung Galaxy Tab S6 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर और फीचर्स
Samsung Galaxy Tab S6 भारत में 11 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा और इसके साथ कई ऑफर्स का लाभ उठाया जा सकता है...
नई दिल्ली, टेक डेस्क। साउथ कोरिया की कंपनी Samsung ने ग्लोबल मार्केट के बाद अब Galaxy Tab S6 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो मेें नए डिवाइस को शामिल करते हुए भारत में Galaxy Watch LTE और Galaxy Watch Active 2 की भी घोषणा कर दी है। Galaxy Tab S6 भारत में 11 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। जिसे यूजर्स ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Amazon India के अलावा Samsung shop से खरीदा जा सकता है। साथ ही ये ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy Tab S6 को 6GB रैैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है जिसकी कीमत Rs 59,900 है। ये cloud blue और mountain grey कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस डिवाइस की खरीदारी के लिए HDFC कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को Rs 5,000 तक का कैशबैक प्राप्त होगा। इसके अलावा लॉन्च ऑफर के तौर पर Rs 5,499 की कीमत में कीबोर्ड कवर साथ दिया जाएगा। जबकि इसकी ओरिजनल कीमत Rs 10,999 है।
Samsung Galaxy Tab S6 के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Tab S6 में 10.5 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल है और ये डिवाइस 5.7mm पतला है। इसका वजन 420 ग्राम है। ये डिवाइस Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर पर काम करता है और इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy Tab S6 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Android 9 Pie आधारित इस डिवाइस में पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 7,040एमएएच की बैटरी दी गई है। डिवाइस में उपयोग किया गया स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं।