OnePlus Bullets Wireless 2: नए डिजाइन और Warp चार्ज सपोर्ट के साथ लॉन्च
OnePlus ने OnePlus 7 सीरीज के साथ ही OnePlus Bullets Wireless का नया जेनरेशन OnePlus Bullets Wireless 2 भी लॉन्च किया है।
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। OnePlus ने OnePlus 7 सीरीज के साथ ही OnePlus Bullets Wireless का नया जेनरेशन OnePlus Bullets Wireless 2 भी लॉन्च किया है। इस ब्लूटूथ ईयरफोन को Rs 5,990 की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह ब्लूटूथ 5.0 और गूगल असिस्टेंस को सपोर्ट करता है। इसमें आप म्यूजिक के अलावा फोन कॉल भी मैनेज कर सकते हैं।
न्वॉइज रिडक्शन और Wrap चार्ज
इसमें न्वॉइज डिस्ट्रेक्शन रिडक्शन दिया गया है। यह Wrap चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। एक बार चार्ज करने के लिए 14 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। 10 मिनट के Wrap चार्ज करने पर यह 10 घंटे का ऑडियो प्लेबैक देता है। इसे नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है ताकि म्यूजिक लवर्स को नेचुरल म्यूजिक का फील मिल सके।
OnePlus के पिछले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
नया डिजाइन
इस नए OnePlus Bullets Wireless 2 में बेस आउटपुट, क्लियरिटी और क्रिस्पनेश को इंप्रूव किया गया है। जिसकी मदद से इससे निकलने वाला साउंड एकदम नेचुरल लगता है। इसके डिजाइन में किए गए बदलाव की बात करें दो इसे कर्व्ड एज वाले डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें मैटलिक बिल्ड दी गई है। पिछले बुलेट के मुकाबले इसको और भी कम्फर्ट बनाया गया है। इसके मैग्नेटिक स्वीच को बरकरार रका गया है जो सॉन्ग प्ले और पाउज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
बेहतर साउंड क्वालिटी
OnePlus Bullets Wireless 2 के साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें अपग्रेडेट ट्रिपल यूनिट स्ट्रक्चर दिया गया है। इसके अलावा इसमें बड़ी मूविंग क्वाइल थंपिंग बेस क्वालिटी के साथ दिया गया है। यह ब्लूटूथ वर्जन 5.0 को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह aptX HD को भी सपोर्ट करता है जो म्यूजिक लवर्स को बेहतर म्यूजिक स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस देता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप