Move to Jagran APP

Noble Skiodo ने दी Xiaomi को चुनौती, Rs.7000 से कम कीमत में लॉन्च किया LED TV

Noble Skiodo ने भारतीय बाजार में SmartLite LED TV लॉन्च कर दिया है। इस SmartLite LED TV की कीमत Rs. 6999 है जो कि बजट रेंज में है

By Harshit HarshEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 10:17 AM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 06:22 PM (IST)
Noble Skiodo ने दी Xiaomi को चुनौती, Rs.7000 से कम कीमत में लॉन्च किया LED TV
Noble Skiodo ने दी Xiaomi को चुनौती, Rs.7000 से कम कीमत में लॉन्च किया LED TV

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्ट LED TV खरीदने के लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। अगर, आप बजट रेंज में SmartLite LED TV खरीदना चाह रहे हैं तो Noble Skiodo ने भारतीय बाजार में SmartLite LED TV लॉन्च कर दिया है। इस SmartLite LED TV की कीमत Rs. 6,999 है जो कि बजट रेंज में है। इस SmartLite LED TV से Xiaomi के बजट रेंज वाले Mi TV को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। Noble Skiodo SmartLite LED TV को दो साइज में लॉन्च किए गए हैं। इसके 24 इंच वाले SmartLite LED TV की कीमत Rs. 6,999 है जबकि इसके 32 इंच वाले SmartLite LED TV की कीमत Rs. 8,999 है। आइए, जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में

loksabha election banner

टेक के नए वीडियोज देखने के लिए Jagran HiTech चैनल को सब्सक्राइब करें।

Noble Skiodo SmartLite LED TV के फीचर्स

इस Noble Skiodo SmartLite LED TV के फीचर्स की बात करें तो इंस्टॉलेशन की कीमत मे आने वाले इस टीवी में वाई-फाई, ब्लूटूथ, LAN जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें आपको यूट्यूब, मिराकास्ट, वेब ब्राउजर और ट्विटर जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलते हैं। दोनों ही 24 इंच स्क्रीन साइज और 32 इंच स्क्रीन साइज वाले इस टीवी में आपको स्क्रीन का रिजोल्यूशन 1280X720 पिक्सल मिलता है। इसके अलावा इसमें आपको 20 वाट का साउंट सिस्टम दिया गया है।

इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको दो HDMI पोर्ट और एक USB पोर्ट मिलता है। इस SmartLite LED TV को आप लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट से 1 अप्रैल से खरीद सकते हैं। इस टीवी को खास तौर से भारतीय बाजार के मुताबिक डिजाइन किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसमें म्वॉइस्चर डैमेज प्रोटेक्शन और कस्टमाइज्ड बैकलाइटिंग भी दी गई है।

टेक के नए वीडियोज देखने के लिए Jagran HiTech चैनल को सब्सक्राइब करें।

इन दिनों भारतीय बाजार में Vu और Xiaomi जैसे सस्ते Smart LED TV बनाने वाली कंपनियों ने अपने टीवी उतारे हैं। Noble Skiodo ने इससे पहले 39 इंच का एक और Smart LED TV लॉन्च किया था जिसकी कीमत Rs. 13,990 है। इन दो स्मार्ट टीवी को बाजार में लॉन्च करते ही Noble Skiodo चीनी स्मार्ट टीवी बनाने वाली कंपनियों को कड़ी चुनौती पेश करने वाली है।

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy M30 Vs Motorola One: बजट रेंज में कौन है बेहतर?

Xiaomi Mi 9X देगा Vivo V15 Pro को चुनौती, 48MP कैमरे के साथ होगा लॉन्च

Samsung Galaxy Note 10 की बड़ी जानकारी आई सामने, नहीं होगा कोई बटन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.