Move to Jagran APP

MWC में आज नोकिया के स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, यहां देखें LIVE इवेंट

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में आज नोकिया पेश करेगी अपने नए प्रोडक्ट्स

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 09:41 PM (IST)
MWC में आज नोकिया के स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, यहां देखें LIVE इवेंट
MWC में आज नोकिया के स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, यहां देखें LIVE इवेंट

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में आज एचएमडी ग्लोबल वैश्विक तौर पर नोकिया के स्मार्टफोन्स पेश करने वाला है। इवेंट आज रात्रि 8:30 बजे से शुरू होगा। इसमें नए प्रोडक्ट्स और कुछ पहले से लॉन्च डिवाइसेज पेश की जा सकती हैं।

loksabha election banner

नोकिया MWC 2018 इवेंट को कैसे देखें LIVE

एचएमडी ग्लोबल सैमसंग के S9 लॉन्च से कुछ घंटे पहले अपने नए फोन्स लॉन्च करेगा। कंपनी द्वारा अच्छा कदम उठाया गया है। इससे सैमसंग के प्रोडक्ट के कारण नोकिया को कोई नुकसान नहीं होगा। एचएमडी ग्लोबल इवेंट बार्सिलोना में शाम के 4 बजे शुरू हो जाएगा। भारत में यह समय रात्रि 8:30 बजे का होगा। एचएमडी ने कहा है की इस इवेंट को नोकिया मोबाइल फेसबुक पेज से लाइव किया जाएगा।

नोकिया 1 एंड्रायड गो:

ऐसा माना जा रहा है की नोकिया अपना पहला एंड्रॉयड गो फोन इस इवेंट में पेश कर सकता है। एंड्रॉयड गो फोन्स मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में आएंगे क्योंकि गूगल ने इस बात की पुष्टि की है। इसमें से एक फोन नोकिया 1 भी हो सकता है। भारत में इस फोन की कीमत 5000 रुपये के आस-पास हो सकती है। हालांकि, इस फोन में एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स होने की सम्भावना है, लेकिन फिर भी नोकिया 1 मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च होने वाले महत्वपूर्ण फोन्स में से एक होगा।

नोकिया 9:

MWC 2018 में नोकिया कई स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाली है। जहां लो-एन्ड में नोकिया 1 पेश किया जा सकता है। वहीं, हाई-एन्ड में नोकिया 9 के लॉन्च होने की संभावना है। इस फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट 845 स्नैपड्रगन प्रोसेसर हो सकता है। इसी के साथ इस फोन में ड्यूल कैमरा, एजलेस स्क्रीन हो सकती है। दूसरे शब्दों में नोकिया 9 गैलेक्सी S9 को टक्कर दे सकता है।

यह भी पढ़ें:

MWC 2018 में स्मार्टफोन लॉन्च के अलावा भी बहुत कुछ होगा खास, जानिए

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में 5G तकनीक पर हो सकता है फोकस, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

MWC 2018: गैजेट्स के महाकुंभ की हर जानकारी, इन स्मार्टफोन्स पर रहेगी दुनिया की नजर

MWC 2018: पिछली गलती सुधारेगा इंटेल, इस तकनीक से देगा विरोधियों को जवाब

MWC 2018: गूगल ला सकता है ऐसी तकनीक, जो आपने अभी तक फिल्मों में ही देखी है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.