Jio ने लॉन्च किया Jio Group Talk ऐप, एक साथ 10 लोगों को कर सकेंगे कॉल
इस ग्रुप ऐप के जरिए एक बार में आप 10 लोगों से बात कर सकते हैं
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दूरसंचार कंपनी रिलायंस Jio ने अपने यूजर्स के लिए Jio Group Talk ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए आप ग्रुप कॉन्फ्रेंस कॉल्स कर सकते हैं। इस ग्रुप ऐप के जरिए एक बार में आप 10 लोगों से बात कर सकते हैं। Jio Group Talk ऐप 4G VoLTE नेटवर्क पर काम करता है जिसकी वजह से आपको बेहतर और एचडी क्वालिटी के वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है।
Download Jio Group Talk App | Best Group Voice Calling App https://t.co/sh5DkyafVt pic.twitter.com/8UYAKk5Ait
— Jio User (@Jiooffer) February 23, 2019
आपको बता दें कि Jio Group Talk ऐप को फिलहाल ट्रायल के तौर पर रोल आउट किया गया है। Jio यूजर्स इस ऐप का फिलहाल इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर यह ऐप आपको मिल जाएगा। इस ऐप की साइज 6.15MB है। जल्द ही इस ऐप का कमर्शियल वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है, जिसका इस्तेमाल अन्य ऑपरेटर्स के यूजर्स भी कर सकेंगे। इस ऐप को फिलहाल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस ऐप में ग्रुप एचडी वीडियो कॉलिंग का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। फिलहाल केवल वॉयस कॉलिंग की सुविधा ही इस ऐप के जरिए उपलब्ध है।
कॉन्फ्रेंस कॉल के साथ ही Jio Group Talk ऐप में लेक्चर मोड और म्यूट पार्टिसिपेंट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस फीचर की मदद से आप चाहे तो किसी भी यूजर को म्यूट कर सकते हैं और लेक्चर दे सकते हैं। इस ऐप का फायदा यह है कि इस ऐप के जरिए आप लैंडलाइन के यूजर्स को भी कनेक्ट कर सकेंगे। कॉन्फ्रेंस कॉल को इनिशिएट करने के लिए आपके मोबाइल या फोन की डायरेक्टरी में सभी मेंबर्स के नंबर सेव होने चाहिए। नंबर सेव होने के बाद ही आप इन फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं।
रिलायंस Jio के इस ग्रुप टॉक ऐप का सीधा मुकाबल वॉट्सऐप से होगा। इस ऐप का इस्तेमाल कई यूजर्स चैट के अलावा फोटो शेयर और वीडियो कॉलिंग जैसे फीचर्स का भी लाभ ले सकते हैं। वॉट्सऐप ने पिछले साल अपने ऐप में ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर जोड़ा था। इस फीचर के जुड़ने से यूजर्स एक साथ 4 लोगों के साथ ग्रुप वीडियो कॉल कर सकते हैं। भारत में वॉट्सऐप के 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।
यह भी पढ़ें:
Jio, Vodafone Idea और Airtel के इन बेस्ट रिचार्ज प्लान्स में मिलते हैं कई बेनिफिट्स
4G डाउनलोड स्पीड में Airtel रहा अव्वल तो ओवरऑल अनुभव में Jio ने मारी बाजी
BSNL ने Airtel, Jio की टक्कर में 98 रुपये वाले प्लान को किया रिवाइज, प्रतिदिन मिलेगा 2GB डाटा