Move to Jagran APP

HP Pavilion Plus, Pavilion X360 लैपटॉप लॉन्च हुए 12th gen Intel Core प्रोसेसर के साथ

HP ने अपनी Pavilion सीरीज से HP Pavilion Plus और HP Pavilion X360 जैसे नए लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। दोनों लैपटॉप में 14 इंच का आईपीएस डिस्प्ले मिलता है. दोनों लैपटॉप में 16 GB की DDR4 रैम और 512 GB SSD स्टोरेज दी गई है।

By Kritarth SardanaEdited By: Published: Mon, 18 Jul 2022 08:12 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jul 2022 08:12 PM (IST)
HP Pavilion Plus, Pavilion X360 लैपटॉप लॉन्च हुए 12th gen Intel Core प्रोसेसर के साथ
hp laptop photo credit- hp india official twitter

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अमेरिकी कंपनी HP ने भारत में अपनी Pavilion सीरीज के नए लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। Pavilion सीरीज से HP Pavilion Plus और HP Pavilion X360 को पेश किया गया है। hp ने इस वर्ष अप्रैल में भी hp Pavilion 15 (2022) के नाम से नया लैपटॉप लॉन्च किया था। नया HP Pavilion Plus लैपटॉप 14 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है और यह 12वीं पीढ़ी के इंटेल एच कोर प्रोसेसर पर काम करता है। कंपनी अनुसार एचपी पवेलियन प्लस उसका अब तक का सबसे पतला पैवेलियन लैपटॉप है।

loksabha election banner

HP Pavilion Plus के फीचर्स

एचपी पवेलियन प्लस लैपटॉप में 14 इंच का आईपीएस डिस्प्ले मिलता है। इसमें 2240 × 1400 पिक्सेल का रिज़ॉल्यूशन मिलता है। इसके साथ ही 300 निट्स पीक ब्राइटनेस, एंटी-ग्लेयर और लो ब्लू लाइट कोटिंग जैसे अन्य डिस्प्ले फीचर भी मिलता हैं। यह 12th gen Intel Core H-series प्रोसेसर और इंटेल एक्सई ग्राफिक्स के साथ आता है। इसमें 16 GB DDR4 रैम और 512 GB SSD स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने लैपटॉप में प्रेजेंस टेक्नोलॉजी और एआई नॉइज़ रिमूवल टेक्नोलॉजी के साथ 5 MP का कैमरा दिया है। इसमें फिंगरप्रिंट रीडर के साथ बैकलिट कीबोर्ड का विकल्प भी मौजूद है। कंपनी ने इसमें तीन-सेल वाली 51 Wh Li-ion पॉलीमर बैटरी लगाई है जो 11.5 घंटे तक का बैटरी बैकअप प्रदान करता है। यह लैपटॉप नेचुरल सिल्वर और वार्म गोल्ड जैसे दो कलर में बाज़ार में मिलेगा।

HP Pavilion X360 के फीचर्स

एचपी पवेलियन X360 कन्वर्टिबल लैपटॉप में 14 इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है. इसमें 1920 × 1080 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 250 पीक ब्राइटनेस है। यह 12th gen Intel Core U-series प्रोसेसर और इंटेल एक्सई ग्राफिक्स पर काम करता है। इसमें 16 GB की DDR4 रैम और 512 GB SSD स्टोरेज दी गई है। यह विंडोज 11 होम पर चलता है। इसमें तीन-सेल वाली 43 Wh Li-ion पॉलीमर बैटरी है जो 11 घंटे तक का बैटरी बैकअप प्रदान कर सकती है। यह स्पेस ब्लू, पेल रोज गोल्ड और नेचुरल सिल्वर कलर में बाज़ार में उपलब्ध होगा।

HP Pavilion Plus और HP Pavilion x360 की कीमत

HP Pavilion Plus लैपटॉप की कीमत 78,999 रुपये है। तो वहीं HP Pavilion X360 लैपटॉप की कीमत 76,999 रुपये है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.