Move to Jagran APP

दुनिया की पहली 120 इंच 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च, कीमत 4.9 लाख रुपये जानें ऐसा क्या है खास

Hisense ने दुनिया की महंगी तरीन स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। यह दुनिया की पहली 120 इंच 4K लेजर स्मार्ट टीवी है। जो फीचर्स के मामले में बाकी स्मार्टफोन से काफी अलग है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल

By Saurabh VermaEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 11:39 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 11:39 AM (IST)
Photo Credit - Hisense Smart TV File Photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। लीडिंग लेजर टीवी ब्रांड Hisense ने एक नया स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च किया है। यह दुनिया का पहला प्रीमियम 120 इंच 4K स्मार्ट लेजर टीवी है। इसे मॉडल नंबर 120L9G के नाम से पेश किया गया है। यह लेजर टीवी इंडस्ट्री की पहली सबसे बड़ी ALR स्क्रीन के साथ आती है। इसका साइज 10 इंच है। इसमें 3000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस और 4K अल्ट्रा एचडी पिक्चर क्वॉलिटी दी गई है। इससे डिटेल्ड पिक्चर क्वलिटी के साथ रियल और नेचुरल कलर्स मिलते हैं। स्मार्ट टीवी में एक 40W Dolby Atmos साउंड सिस्टम दिया गया है। जिससे इसमें सिनेमा लेवल ब्लॉकबस्टर ऑडियो एक्सपीरिएंस मिलता है।

loksabha election banner

कीमत और बिक्री 

Hisense की 120L9G लेजर स्मार्ट टीवी 6 जुलाई से अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। इसकी शुरुआती कीमत 499,999 रुपये है। हालांकि ग्राहक इस स्मार्ट टीवी को इंटोडक्ट्री लॉन्च प्राइस पर खऱीद पाएंगे। स्मार्ट टीवी की खरीद पर 3 साल की वारंटी और 4K फायर स्टिक मैक्स दी जा रही है।

स्मार्ट कनेक्टिविटी 

Hisense लेज़र टीवी एलेक्सा बिल्ट-इन के साथ आता है, जिससे यूजर्स को स्मार्ट होम के लिए IoT डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकेगा और वॉयस रिमोट के साथ सामग्री की तुरंत खोज हो जाती है। स्मार्ट टीवी में बेस्ट इन क्लास (प्रोजेक्टर रिव्यू), किंग ऑफ़ द यूएसटी प्रोजेक्टर, CEDIA 2021 सपोर्ट मिलेगा।

HISENSE L9G सीरीज के फीचर्स

  • स्मार्ट टीवी एम्बिएंट लाइट रिजेक्टिंग स्क्रीन L9G प्रोजेक्टर 12 इंच ALR स्क्रीन के साथ आता है जो दिन के उजाले में भी असाधारण व्यूइंग एंगल, चमक, रंग-सटीक छवि देने के लिए एक साथ काम करता है।
  • 4K अल्ट्रा-शॉर्ट थ्रो टेक्नोलॉजी- दीवार से केवल 30 सेमी की दूरी पर भी रखा गया।
  • यह दुनिया की पहली ट्रिपल कलर लेजर तकनीक वाली स्मार्ट टीवी है। यह लाल, हरे और नीले रंग के लेजर का उपयोग करता है, जो बीटी.2020 कलर स्पेस के 107 फीसद तक पहुंचता है।
  • L9G में एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर होता है जो लेज़र प्रकाश सोर्स की चमक को कम कर देता है जब कोई हिलता हुआ शरीर आपकी आंख की सुरक्षा के लिए 50cm के करीब पहुंच जाता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.