एपल ने लांच किया Siri रिमोट के साथ एपल TV
एपल ने अपने एपल Apple TV का नया वर्जन लांच किया है। एपल के CEO टिम कुक ने कहा, ‘TV का भविष्य एप्स में है, ऐसा हम मानते हैं।‘
नई दिल्ली। एपल ने अपने एपल Apple TV का नया वर्जन लांच किया है। एपल के CEO टिम कुक ने कहा, ‘TV का भविष्य एप्स में है, ऐसा हम मानते हैं।‘
नया एपल TV अपने एप स्टोर के साथ आया है, जिसमें इसका अपना App Store, नया Apple tvOS, और Siri Remote है। Siri Remote से यूजर्स कंटेंट में नैविगेट कर सकते हैं और इसमें लगा ग्लास टच सरफेस यूजर के मूवमेंट में मदद करेगा।
नये Apple TV के जरिए कंपनी एप्स पर जोर डाल रही है। Netflix, Hulu, HBO और Showtime apps, जो अमेरिका में पॉपुलर कंटेंट स्ट्रीमिंग सर्विस हैं, नये Apple TV में भी उपलब्ध होगा। इवेंट के दौरान एपल के शोकेस से पता चलता है कि यह एप्स के साथ बड़ा कुछ करने की योजना बना रहा है।
गेमिंग एक दूसरा क्षेत्र है जहां एपल TV भी जा सकेगा। इसके Siri Remote में बिल्ट इन एक्सेलरोमीटर और गायरोस्कोप है जो डेवलपर्स को गेम्स क्रिएट करने व अन्य एप्स को एक्सेस करने में मदद करेगा।
Siri रिमोट से यूजर्स TV shows, movies, pause या skip ahead या कुछ सेकेंड्स का rewind भी कर सकेंगे। Siri प्लेबैक कंटोल और ऑनस्क्रीन नैविगेशन भी ऑफर करेगा साथ ही स्पोर्ट्स, स्टॉक और वेदर इंफॉर्मेशन भी ऑफर करेगा।
नया tvOS एपल के iOS पर आधारित है। इसमें A8 chip लगा है और यह अक्टूबर माह के अंत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 32gb - $149 और 64gb - $199 होगी।