Move to Jagran APP

WWDC 2019: Mac Pro का नया वर्जन और 6K Display XDR लॉन्च, जानें क्या है खास

कंपनी ने Mac Pro के फ्लैक्सिबल और अपग्रेडेबल होने का वादा किया है। इसके अलावा कंपनी ने 6K HDR मॉनिटर भी पेश किया है जिसे Pro Display XDR नाम दिया गया है

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 10:44 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 10:44 AM (IST)
WWDC 2019: Mac Pro का नया वर्जन और 6K Display XDR लॉन्च, जानें क्या है खास
WWDC 2019: Mac Pro का नया वर्जन और 6K Display XDR लॉन्च, जानें क्या है खास

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple ने अपने Mac Pro को अपडेट कर दिया है। इसे ऑल-न्यू-डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस डिवाइस के फ्लैक्सिबल और अपग्रेडेबल होने का वादा किया है। इसके अलावा कंपनी ने 6K HDR मॉनिटर भी पेश किया है जिसे Pro Display XDR नाम दिया गया है। दोनों नए प्रोडक्ट वर्ष 2019 में ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कीमत की बात करें तो नए Mac Pro की शुरुआती कीमत 5,999 चीनी युआन यानी करीब 4,14,438 रुपये है। वहीं, Pro Display XDR की कीमत 4999 चीनी युआन यानी करीब 3,45,353 रुपये है। इस कीमत में स्टैंड सम्मिलित नहीं है।

loksabha election banner

Mac Pro 2019 के फीचर्स: यह स्टील बॉडी और मेश फ्रंट पैनल के साथ पेश किया गया है। यह अपग्रेडेबल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें 8 यूजर-एसेसिबल PCIe स्लॉट्स शामिल हैं। कंपनी ने एक MPX मॉड्यूल स्टैंडर्ड भी बनाया गया है जो PCIe और थंडरबॉल्ट 3 कनेक्टिविटी को कम्बाइन करता है। इसे कूलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह 8-कोर 3.5 गीगाहर्ट्ज इंटल जिओन प्रोसेसर (12 कोर, 16 कोर, 24 कोर और 28 कोर) के साथ आता है। इसमें 1.5 टीबी तक की मेमोरी दी गई है। यूजर्स इसमें 2 MPX मॉड्यूल्स तक कंफीगर कर सकते हैं। हर MPX मॉड्यूल में AMD Radeon Vega II GPU शामिल हैं। हर Mac Pro में 1400W पावर सप्लाई और दो 2टीबी PCIe SSDs दी गई हैं। इसमें Apple की T2 सिक्योरिटी चिप भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें थंडरबोल्ट 3, यूएसबी टाइप-ए, ड्यूल 10 गीगाबाइट इथरनेट पोर्ट्स, वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 5 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अगर आप Apple MAC Pro के पुराने वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर आपको कई डील्स मिल सकती हैं। यहां से आप इन्हें कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

Pro Display XDR के फीचर्स: यह 32 इंच के 6K रेटीना मॉनिटर के साथ पेश किया गया है। यह 1000nits की डिस्प्ले ब्राइटनेस, 1600nits तक की पीक ब्राइटनेस और 1,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो के साथ आता है। Apple इसे एक्सट्रीम डायनेमिक रेंज का नाम दे रहा है। कंपनी ने दावा किया है कि यह डिस्प्ले ट्रू 10-बिट कलर और सुपर-वाइड व्यूइंग एंगल के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 4999 डॉलर है। वहीं, इसके एंटी-ग्लेयर ऑप्शन की कीमत 5000 डॉलर है। वहीं, इसके डीटैचेबल प्रो स्टैंड की कीमत 999 डॉलर है।

अगर आप Apple MAC Pro के पुराने वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर आपको कई डील्स मिल सकती हैं। यहां से आप इन्हें कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

यह भी पढ़ें:

OnePlus 7 की पहली सेल आज Amazon पर होगी शुरू, ₹9,300 के बेनिफिट्स समेत मिलेंगे ये ऑफर्स

Apple WWDC 2019: iPadOS से iOS 13 तक ये हुईं अहम घोषणाएं

Black Shark 2 गेमिंग स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे से सेल में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.