Move to Jagran APP

Ambrane ने भारत में लाॅन्च किए NeoBuds TWS ईयरबड्स, सिंगल चार्ज में देंगे लंबी बैटरी लाइफ

Ambrane के Neobuds 11 और Neobuds 22 TWS ईयरबड्स में यूजर्स को खास फीचर के तौर पर वाॅयस असिस्टेंट सपोर्ट और लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी। इसके अलावा यह दोनों डिवाइस 365 दिनों की वारंटी के साथ उपलब्ध होंगे।

By Renu YadavEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 05:27 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 05:29 PM (IST)
Ambrane ने भारत में लाॅन्च किए NeoBuds TWS ईयरबड्स, सिंगल चार्ज में देंगे लंबी बैटरी लाइफ
यह फोटो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत की प्रमुख स्मार्ट एक्सेसरीज निर्माता कंपनी Ambrane ने अपने पोर्टफोलियो में नए डिवाइस शामिल करते हुए NeoBuds TWS ईयरबड्स NeoBuds 11 और NeoBuds 22 को लाॅन्च किया है। ये दोनों ही डिवाइस यूजर्स को शानदार ऑडियो क्वालिटी का एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे। इनमें खास फीचर के तौर वाॅयस असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है यानि यूजर्स इसे वाॅयस की मदद से आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं NeoBuds 11 और NeoBuds 22 की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से....

loksabha election banner

NeoBuds 11 और NeoBuds 22 की कीमत और उपलब्धता

NeoBuds 11 और NeoBuds 22 को भारतीय बाजार में एक समान कीमत के साथ लाॅन्च किया गया है। यूजर्स इन्हें 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और देश के सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इनके साथ 365 दिनों की वारंटी भी प्राप्त होगी। 

NeoBuds 11 के फीचर्स

NeoBuds 11 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है। इसका साथ दिया गया चार्जिंग केस एलईडी डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है और बैटरी लेवल की जानकारी देता रहता है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 4 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम और चार्जिंग केस के साथ 12 घंटे का प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है। यह डिवाइस डेढ़ घंटे की चार्जिंग में लंबे समय तक बातचीत का मजा लेे सकतेे हैं। इसमें स्वेटप्रूफ क्वालिटी का उपयोग किया गया है जिसका मतलब है कि आप इसे वर्कआउट के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही डिवाइस में एक्टिव नाॅइस कैंसिलेशन फीचर का उपयोग किया गया है। ये ईयरबड्स टचपैड कंट्रोल के साथ आते हैं।

NeoBuds 22 के फीचर्स

NeoBuds 22 को भारत में दमदार बैटरी क्षमता के साथ लाॅन्च किया गया है। इसमें भी यूजर्स को ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलेगा। यह मल्टी फंक्शनल बटन और वाॅयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स से लैस है। साइज में छोटे के कारण इन्हें आराम से हाथों में पकड़ा जा सकता है। यह डिवाइस सिंगल चार्ज में 4 घंटे का प्लेइंग टाइम और चार्जिंग केस के साथ 14 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। फुल चार्ज होने के बाद यह नाॅन स्टाॅप मनोरंजन का मजा दे सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.