Move to Jagran APP

पावरफुल सीपीयू और RGB बैकलाइट वाले की-बोर्ड के साथ Acer Nitro 5 लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत

टेक कंपनी Acer के नए Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप से पर्दा उठ गया है। Acer Nitro 5 में AMD Ryzen 5000 सीरीज का सीपीयू दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को लैपटॉप में RGB बैकलाइट वाला की-बोर्ड मिलेगा।

By Ajay VermaEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 10:06 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 10:06 AM (IST)
पावरफुल सीपीयू और RGB बैकलाइट वाले की-बोर्ड के साथ Acer Nitro 5 लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Acer Nitro 5 लैपटॉप की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दिग्गज टेक कंपनी Acer ने अपना नया शानदार लैपटॉप Acer Nitro 5 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस गेमिंग लैपटॉप में AMD Ryzen 5000 सीरीज का सीपीयू दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को नए गेमिंग लैपटॉप में एचडी डिस्प्ले सहित RGB बैकलाइट वाला की-बोर्ड मिलेगा। आइए जानते हैं Acer Nitro 5 लैपटॉप की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...     

loksabha election banner

Acer Nitro 5 की स्पेसिफिकेशन

Acer Nitro 5 लैपटॉप विंडो 10 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,920x1,080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। साथ ही इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए AMD Ryzen 5 5600H सिक्स-कोर सीपीयू सहित Nvidia GeForce RTX 3060 जीपीयू दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को लैपटॉप में 16GB की DDR4 रैम और 256GB की PCIe Gen 3 NVMe SSD मिलेगी। 

की-बोर्ड में मिलेगी RGB बैकलाइट

Acer Nitro 5 लैपटॉप का की-बोर्ड शानदार है। इसमें RGB बैकलाइट के साथ मल्टी-टच पैड दिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप में दो स्टेरियो स्पीकर और एक एचडी वेबकैम मिलेगा। साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 और यूएसबी 3.2 जेन 2 पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Acer Nitro 5 की कीमत 

Acer Nitro 5 लैपटॉप की कीमत 71,990 रुपये है। इस कीमत में AMD Ryzen 5 5600H CPU + 8GB RAM + Nvidia GeForce GTX 1650 GPU मॉडल मिलेगा। जबकि इसके Nvidia GeForce RTX 3060 GPU गेमिंग मॉडल की कीमत 94,990 रुपये रखी गई है। वहीं, दोनों मॉडल को फ्लिपकार्ट, ऑफलाइन स्टोर और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Acer One 14 

बता दें कि कंपनी ने Acer One 14 लैपटॉप को पिछले साल पेश किया था। इस लैपटॉप की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। Acer One 14 में Windows 10 Home 64-bit वर्जन प्री-इंस्टॉल्ड आता है। जिसकी वजह से यूजर्स को अलग से Windows के लिए पैसे खर्च नहीं करने होंगे। साथ ही ये Intel Pentium Gold 4415U प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें ड्यूल कोर प्रोसेसर दिया गया है जो कि 14nm आर्किटेक्चर पर रन करता है। 

 

यह लैपटॉप 14 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी RAM कैपेसिटी को 32GB तक बढ़ाई जा सकती है। इसमें DDR4 RAM फीचर दिया गया है। इसमें स्टैंडर्ड की-बोर्ड और ट्रैक माउस दिटा गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो ये ब्लूटूथ, Wi-Fi, एक LAN पोर्ट, एक HDMI, दो USB Type A 3.0, एक USB Type A 2.0 और एक VGA पोर्ट के साथ आता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.