Move to Jagran APP

जानिए डेटिंग ऐप Bumble के बारे में, जिसकी सीईओ बनीं दुनिया की सबसे युवा महिला अरबपति

Bumble डेटिंग ऐप खासतौर पर महिलाओं के लिए है। इस ऐप के जरिए डेट के लिए महिलाएं पहल करती हैं। महिलाएं तय करती हैं कि आखिर उन्हें किसके साथ डेट पर जाना है। Bumble के दुनियाभर में 4 करोड़ से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 08:12 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 06:58 AM (IST)
जानिए डेटिंग ऐप Bumble के बारे में, जिसकी सीईओ बनीं दुनिया की सबसे युवा महिला अरबपति
यह Bumble ऐप की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। कहते हैं कि हुनर किसी का मोहताज नहीं होता है। यह लाइन Bumble ऐप की सीईओ व्हिटनी वोल्फ हेर्ड (Whitney Wolfe Herd) पर पूरी तरह लागू होती है। Whitney Wolfe Herd दुनिया में सबसे कम उम्र की महिला अरबपति बन गई हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि अरबपति बनने की राह की चुनौतियां कम थी। दरअसल Whitney Wolfe Herd अपना डेटिंग ऐप बनाने से पहले पॉप्युलर डेटिंग ऐप Tinder में काम करती थी। वो Tinder ऐप की को-फाउंडर हुआ करती थीं। लेकिन उनका Tinder के पुराने बॉस के साथ विवाद हो गया। इसके बाद Whitney को Tinder के को-फाउंडर के पद से हटाने की धमकी दी गई। इस विवाद के बाद Whitney ने Tinder से इस्तीफा दे दिया था। 

loksabha election banner

बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला अरबपति 

Whitney ने इस्तीफे के बाद साल 2014 में अपना खुद का डेटिंग ऐप Bumble शुरू किया। इसके बाद Whitney ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। और इस तरह Whitney ने दुनिया में मात्र 31 साल में सबसे कम उम्र की महिला अरबपति बनने का रिकॉर्ड बनाया है। Whitney के पास 1.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। इनकी कंपनी में करीब 12 फीसदी हिस्सेदारी है। मौजूदा वक्त में Bumble दूसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन डेटिंग कंपनी है। Bumble के शेयर आईपीओ में शुरुआती दौर में 43 डॉलर प्रति शेयर थे, अब जिनकी कीमत बढ़कर 76 डॉलर प्रति शेयर हो गये हैं। 

Tinder ने Bumble को खरीदने की कोशिश 

बता दें कि Tinder डेटिंग ऐप Match Group का हिस्सा है। Bumble ऐप पॉप्युलर होने के बाद साल 2017 में Match Group ने Bumble ऐप को 450 मिलियन डॉलर में खरीदने की कोशिश की थी। लेकिन Whitney की लीडरशिप वाली कंपनी Bumble ने बिक्री की डील को नामंजूर कर दिया। Match Group ने साल 2020 के शुरूआती 9 माह में 1.7 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। वही Bumble ने साल 2020 के शुरुआती 9 माह में 417 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।  

 Bumble डेटिंग ऐप में क्या है खास 

Bumble बाकी डेटिंग ऐप से अलग है, क्योंकि यह डेटिंग ऐप खासतौर पर महिलाओं के लिए है। इस ऐप के जरिए डेट के लिए महिलाएं पहल करती हैं। महिलाएं तय करती हैं कि आखिर उन्हें किसके साथ डेट पर जाना है। Bumble के दुनियाभर में 4 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। इनमें 25 लाख से ज्यादा पेड यूजर हैं। यह डेटिंग ऐप दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में काम करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.