Move to Jagran APP

किसका होगा Tiktok! Microsoft और Twitter में ऐप खरीदारी की होड़

अभी तक Tiktok की खरीदारी की डील में Microsoft कंपनी अकेली खड़ी नजर आती थी। लेकिन अब खरीदारी की लिस्ट में Twitter का भी नाम जुड़ गया है।

By Renu YadavEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 04:40 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 04:40 PM (IST)
किसका होगा Tiktok! Microsoft और Twitter में ऐप खरीदारी की होड़
किसका होगा Tiktok! Microsoft और Twitter में ऐप खरीदारी की होड़

नई दिल्ली (रॉयटर्स). Tiktok ऐप की खरीदारी ने अब रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। अभी तक Tiktok के अमेरिकी ऑपरेशन्स की खरीदारी की डील में Microsoft कंपनी अकेली खड़ी नजर आती थी। लेकिन अब खरीदारी की लिस्ट में Twitter का भी नाम जुड़ गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter भी चीनी शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप Tiktok को खरीदारी की होड़ में शामिल हो गया है। Twitter ने Tiktok के अमेरिकी ऑपरेशन को खरीदारी में दिलचस्पी दिखाते हुए Tiktok के साथ बातचीत के दौर में जुड़ गया है। 

loksabha election banner

ट्रंप ने tiktok ऐप पर लगाया प्रतिबंध

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते एक कार्यकारी अध्यादेश पारित करके Tiktok को 45 दिनों में अमेरिका से अपना करोबार समेटने का निर्देश दे दिया है। ऐसे में Tiktok की पैरेंट्स कंपनी ByteDance के सामने 45 दिनों के भीतर ही डील साइन करनी होगी, क्योंकि 45 दिन के बाद Tiktok की पैरेंट्स कंपनी पर अमेरिका में वित्तीय लेनदेन पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। 

Twitter के लिए राह आसान नही

मामले के जानकारों की मानें, तो Twitter के लिए Tiktok की खरीदारी आसान नही रहने वाली है। दरअसल Twitter कंपनी का फाइनेंशियल कंडीशन Microsoft के मुकाबले में अनफिट है। Twitter का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 30 बिलियन डॉलर है। ऐसे में उसे Tiktok की खरीदारी के लिए दूसरी कंपनियों का साथ लेना होगा, जबकि Microsoft के सामने ऐसी कोई चुनौती नही होगी। इस वजह से Tiktok ऐप की खरीदारी की होड़ में Microsoft कंपनी सबसे आगे खड़ी नजर आती है।  

अमेरिका से पहले भारत में बैन हुआ Tiktok

बता दें कि अमेरिका से पहले भारत ने सबसे पहले Tiktok समेत 59 चीनी ऐप को प्रतिबंधित कर दिया था। भारत की तरफ से भी अपनी सुरक्षा चिताओं के चलते यह निर्णय लिया गया था। हालांकि Twitter और Microsoft की खरीदारी की डील में Tiktok के भारतीय ऑपरेशन को शामिल किया जाएगा या नही। इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नही आई है। 

Written By (Saurabh Verma)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.