Move to Jagran APP

मोबाइल में स्लो इंटरनेट की अब नहीं होगी परेशानी, इन एप्स की मदद से बढ़ाएं स्पीड

स्पीड बढ़ाने से लेकर हैकर्स तक से बचाने का काम करते हैं ये एप्स

By Shridhar MishraEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 02:07 PM (IST)Updated: Mon, 26 Mar 2018 11:54 AM (IST)
मोबाइल में स्लो इंटरनेट की अब नहीं होगी परेशानी, इन एप्स की मदद से बढ़ाएं स्पीड
मोबाइल में स्लो इंटरनेट की अब नहीं होगी परेशानी, इन एप्स की मदद से बढ़ाएं स्पीड

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। क्या आप अपने फोन में स्लो इंटरनेट से परेशान हैं? क्या हाई स्पीड प्लान के बावजूद भी आपके फोन में इंटरनेट धीरे चलता है? तो, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने फोन की इंटरनेट स्पीड को बढ़ा सकते हैं। ये एप्स स्पीड बढ़ाने के अलावा, अपलोडिंग और डाउनलोडिंग स्पीड की भी जानकारी देंगे। ये एप्स आपको ये भी बताएंगे कि घर के किस कोने में इंटरनेट सबसे तेज काम करेगा। डालते हैं इन एप्स पर एक नजर,

prime article banner

Network Master(LIONMOB )- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप की साइज 5.2 एमबी है। एप को प्ले स्टोर 4.5 स्टार मिला है। एप को 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है।

फीचर्स

  • एप की मदद से आपको इंटरनेट की मैक्सिमम स्पीड मिलेगी।
  • एप में वाई-फाई स्पीड टेस्ट का भी फीचर है।
  • एप में स्पाई डिटेक्ट फीचर भी है।
  • एप को इस्तेमाल करना काफी आसान है।

Internet Booster & Optimizer (Boosting Tools)- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर 4.4 स्टार मिला है, जिसे 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 5.0 एमबी है।

फीचर्स

  • एप इंटरनेट की स्ट्रेंथ को बढ़ाने में मदद करता है।
  • एप मोबाइल डाटा कनेक्शन और वाई-वाई कनेक्शन को अलग से मॉनिटर करता है।
  • एप बिना रूट किए मोबाइल को भी स्पोर्ट करता है।

Internet Speed 4G Fast(Dream Apps)- एप की साइज 5.1 एमबी है। एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर 4.4 स्टार मिला है, जिसे 12 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है।

फीचर्स

  • एप इंटरनेट की सिगन्ल को बूस्ट करता है।
  • एप इंटरनेट की स्ट्रेंथ के बारे में भी बताता है।
  • मोबाइल और वाई-फाई के लिए अलग जानकारी मिलेगी।
  • एप फोन की बैटरी का बहुत कम इस्तेमाल करता है।
  • एप पिछले 30 दिनों तक की जानकारी देता है।

Internet Speed Master(nez droid)- एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर 4.0 स्टार मिला है। एप को 26 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 1.9 एमबी है।

फीचर्स

  • एप इंटरनेट की सिगन्ल को बूस्ट करता है।
  • एप रूटेड और बिना रूटेड दोनों ही फोन को स्पोर्ट करता है।
  • फोन सभी ROMS को स्पोर्ट करता है।

Net Master(High Security Lab- Hawk Mobile)- एप की साइज 8.1 एमबी है। एप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर 4.7 स्टार मिला है। एप को 19 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है।

फीचर्स

  • एप की मदद से इंटरनेट स्पीड को टेस्ट कर सकते हैं।
  • एप वीपीएन ऑनलाइन प्रोटेक्शन देता है।
  • वाई-फाई हैकर्स के बारे में एप जानकारी देता है।
  • एप बताता है कि घर के किस कौने में स्पीड ज्यादा मिलेगी।
  • एप रूटेड और बिना रूटेड दोनों ही फोन को स्पोर्ट करता है।
  • फोन सभी ROMS को स्पोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें:

जियो Vs एयरटेल Vs आइडिया Vs वोडाफोन: सस्ते प्लान्स में मिल रहा ज्यादा डाटा

फेसबुक पर अपना डाटा रखना चाहते हैं सुरक्षित तो तुरंत करें ये काम

वनप्लस 6 की जानकारी लीक, अमेजन इंडिया पर लिस्ट हुआ वीवो वी9 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.