Move to Jagran APP

Wynk और Jio Saavn के अलावा ये हैं बेस्ट फ्री म्यूजिक ऐप्स

आज हम आपको ऐसे ही कुछ म्यूजिक ऐप्से के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप फ्री में अपने मनपसंद म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं

By Harshit HarshEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 03:46 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:15 AM (IST)
Wynk और Jio Saavn के अलावा ये हैं बेस्ट फ्री म्यूजिक ऐप्स
Wynk और Jio Saavn के अलावा ये हैं बेस्ट फ्री म्यूजिक ऐप्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन का इस्तेमाल सोशल मीडिया, ई-मेल, इंस्टैंट मैसेजिंग, वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के अलावा भी कई चीजों के लिए किया जाता है। स्मार्टफोन्स के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर कई ऐप्स उपलब्ध हैं। इन ऐप्स का इस्तेमाल हम मनोरंजन के लिए करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ म्यूजिक ऐप्से के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप फ्री में अपने मनपसंद म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।

loksabha election banner

Google Play Music

Google Play Music के जरिए भी आप अपने मनपसंद गाने का फ्री में आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप के लिए सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं। सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आपको प्रीमियम फीचर्स मिलेगा। सब्सक्रिप्शन के बाद यूजर्स को ऐड-फ्री म्यूजिक, डाउनलोडिंग आदि की सुविधा मिलती है। फ्री वर्जन में भी आपको 50,000 से ज्यादा गानों को गूगल क्लाउड में स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप में आपको म्यूजिक इनहांसमेंट का भी ऑप्शन मिलता है।

Apple Music

Apple Music ऐप का इस्तेमाल आइफोन यूजर्स अपनी Apple Music लाइब्रेरी के सभी गानों के एक्सेसल के लिए करते हैं। यह ऐप एंड्रॉइड पर भी उपलब्ध है। इस ऐप के लिए आपको प्रति महीने 10 अमेरिकी डॉलर खर्च करना पड़ेगा। स्टूडेंड्स के लिए 5 डॉलर का खर्च आता है। इसमें आपको कस्टम प्लेलिस्ट, रेडियो शो आदि फीचर्स भी मिलता है। इसमें आपको 50 मिलियन गानों को अपलोड करने की सुविधा मिलती है।

YouTube Music

YouTube Music को भी Google Play Music की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस ऐप के लिए आपको एप्पल के ऐप की तरह ही प्रति महीना 10 डॉलर का खर्च आता है। प्रीमियम ऐप होने की वजह से आपको ऐड फ्री म्यूजिक का लाभ मिलता है।

Spotify

ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीम करने वाले यूजर्स के लिए Spotify एक बेहतर ऐप है। इस ऐप की मदद से आप अपने मनपसंद गानों को ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इसमें फ्री अकाउंट बनाने की भी सुविधा मिलती है। इस ऐप के अब तक 80 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इसके अलावा इस ऐप में 40 मिलियन से ज्यादा ट्रैक्स आप प्ले कर सकते हैं। अगर आप ऐड फ्री म्यूजिक सुनना चाहते हैं तो इस ऐप को लिए भी आपको 10 डॉलर मासिक भुगतान करना होगा।

Amazon Music

Amazon Music ऐप के इस्तेमाल करने के लिए आपको प्राइम मेंबर होना जरूरी है। अगर आपके पास अमेजन का प्राइम मेंबरशिप है तो आप इस ऐप का आनंद ले सकते हैं। इस ऐप को सेपरेट इस्तेमाल करने के लिए आपको महीने में 10 डॉलर का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

यह भी पढ़ें:

10 हजार रुपये से कम कीमत के ये पावरफुल स्मार्टफोन, मचा रहे हैं धूम

Realme U1 से लेकर Honor 8X तक ये हैं 15 हजार से कम के बेस्ट ड्यूल कैमरा स्मार्टफोन

Airtel, Vodafone और Jio के 200 रुपये से कम के ये रिचार्ज प्लान्स हैं बेस्ट 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.