Move to Jagran APP

इन Top 5 सरकरी ऐप्स का रहा 2018 में बोल-बाला, क्या आपने कीं इस्तेमाल?

हम आपको वर्ष 2018 में लॉन्च की गई टॉप 5 सरकारी ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं। यह जानकारी हमने गूगल प्ले स्टोर पर दिए गए डाटा से एकत्रित की है

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 06:05 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 09:00 PM (IST)
इन Top 5 सरकरी ऐप्स का रहा 2018 में बोल-बाला, क्या आपने कीं इस्तेमाल?
इन Top 5 सरकरी ऐप्स का रहा 2018 में बोल-बाला, क्या आपने कीं इस्तेमाल?

नई दिल्ली (शिल्पा श्रीवास्तवा)। भारतीय जनता डिजिटल इंडिया की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इसी क्रम में भारत में स्मार्टफोन का इस्तेमाल पहले से ज्यादा किया जाने लगा है। लोगों को सरकार से या उनकी स्कीम्स से जोड़े रखने के लिए कई ऐप्स पेश की गई हैं। इससे लोगों को लेटेस्ट सरकारी जानकारी उनके मोबाइल पर ही मिल जाती है। वहीं, कई ऐसी सरकारी ऐप्स भी हैं जिनके जरिए लोग घर बैठे कई ऐसे सरकारी काम कर सकते हैं जिनके लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। सरकारी ने इन ऐप्स को पेश कर भारत की को दफ्तरों के चक्कर काटने से आजादी दिला दी है। चाहें पासपोर्ट अप्लाई करना हो या फोन से पैसे ट्रांसफर करना हो, ये ऐप्स यूजर्स के बेहद काम आ सकती हैं। वैसे तो गूगल प्ले स्टोर पर कई सरकारी ऐप्स मौजूद हैं लेकिन इस पोस्ट में हम आपको वर्ष 2018 में लॉन्च की गई टॉप 5 सरकारी ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं। यह जानकारी हमने गूगल प्ले स्टोर पर दिए गए डाटा से एकत्रित की है।

loksabha election banner

mPassport Seva App:

गूगल प्ले स्टोर पर इसे 3.9 स्टार मिले हैं। वहीं, एप्पल ऐप स्टोर पर इसे 3.2 स्टार मिले हैं। साथ ही इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप को विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट और वीजा डिविजन ने पेश किया है। इस ऐप के जरिए यूजर्स सभी पासपोर्ट संबंधित सर्विसेज का लाभ उठा पाएंगे। साथ ही यूजर्स को बार-बार पासपोर्ट दफ्तर के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। यह भारत सरकार के ई-गर्वनेंस के बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस ऐप के जरिए पासपोर्ट एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैकिंग, पासपोर्ट सेवा केंद्र और पासपोर्ट के बारे में कोई भी साधारण जानकारी यहां से ली जा सकती है। इसे कैसे इस्तेमाल करना है इसकी जानकारी आप इस लिंक पर जाकर ले सकते हैं। 

UTS App:

इस ऐप को अबतक 50 लाख से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर पर 4.1 स्टार मिले हैं। वहीं, एप्पल ऐप स्टोर पर इसे 4.5 स्टार मिले हैं। इस ऐप को भारतीय रेलवे ने पेश किया है। इस ऐप के जरिए आप टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही बुक टिकट को कैंसल कर सकते हैं। इसके अलावा बुकिंग हिस्ट्री, प्रोफाइल और टिकट बुक करने के बाद उसे चेक भी कर सकते हैं। इसमें R-Wallet भी दिया गया है। इस ऐप के बारे में जरूरी बातें जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Post Payments Bank:

गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4 स्टार मिले हैं जबकि आईफोन पर यह ऐप मौजूद नहीं है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 5 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए यूजर अपनी बैंकिंग को आसान बना सकता है। इस ऐप के जरिए यूजर्स अपनी डिजिटल सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। साथ ही अकाउंट को मैनेज करना, फंड ट्रांसफर करना, यूटिलिटी बिल्स का पेमेंट करना आदि जैसे काम भी आसानी से किए जा सकते हैं। यह ऐप 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है जिसमें अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, उर्दू, गुजराती, मल्यालम, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी और आसामीज शामिल है।

Menu On Rails:

इस ऐप को अबतक 10,000 से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर पर 3.9 स्टार मिले हैं। वहीं, एप्पल ऐप स्टोर पर इसे 3.0 स्टार मिले हैं। इस एप के जरिए यात्री ट्रेन में मौजूद पेंट्री की जानकारी ले पाएंगे। इसका मतलब यात्री एप की मदद से पैंट्री में खाने के लिए क्या-क्या चीजें मौजूद हैं इसकी जानकारी ले पाएंगे। यहां से खाने की कीमत भी देखी जा सकेगी। एप को इस्तेमाल करते समय यात्रियों को बस ट्रेन का नाम सेलेक्ट करना होगा और पूरी जानकारी उनकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी। फिलहाल यह सेवा मेल/एक्सप्रेस/हमसफर ट्रेन्स, राजधानी/शताब्दी/दुरंतो, गतिमान एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस मिलेगी उपलब्ध कराई गई है।

BHIM:

वैसे तो यह ऐप वर्ष 2016 में लॉन्च की गई थी। लेकिन इस वर्ष भी यह यूजर्स के बीच लोकप्रिय रही है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.2 स्टार और एप्पल ऐप स्टोर पर 4.6 स्टार दिए गए हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस ऐप को NPCI ने पेश किया है। यह ऐप स्मार्टफोन से कैशलेस, सुरक्षित और तेज ट्रांजेक्शन करने का एक अच्छा जरिया है। BHIM एप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास इंटरनेट कनेक्शन होना जरुरी नहीं है। इसकी मदद से लोग अपने मोबाइल को बैंक अकाउंट से लिंक कर के पैसों का लेन-देन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Micromax N11 और N12 बजट रेंज में लॉन्च, नॉच डिस्प्ले के अलावा ये हैं खास फीचर्स

Facebook के 68 लाख यूजर्स के अकाउंट प्रभावित, जानें कैसे करें अपना अकाउंट सुरक्षित

Zenfone Max M2 Review: बजट सेगमेंट में Realme और Redmi के लिए नई चुनौती  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.