Move to Jagran APP

Tiktok ने Facebook पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा -चोर, जानिए क्या है पूरा मामला

Tiktok समेत 59 ऐप को राष्ट्रीय सुरक्षा चिताओं के मद्देनज़र भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारत में प्रतिबंध के बाद Tiktok के अमेरिका में बैन होने की उम्मीद है।

By Harshit HarshEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 07:22 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 07:22 PM (IST)
Tiktok ने Facebook पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा -चोर, जानिए क्या है पूरा मामला
Tiktok ने Facebook पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा -चोर, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली, टेक डेस्क। TikTok की ओनर कंपनी ByteDance ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ByteDance ने Facebook को चोर तक कह दिया है। साथ ही Facebook पर ByteDance कंपनी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। चीनी कंपनी ने कहा कि वो मौजूदा वक्त में गंभीर और उम्मीद से परे चुनौतियों का सामना कर रही है। यह ऐसे वक्त में है, जब वो ग्लोबल कंपनी बनने की राह पर खड़ी थी।

loksabha election banner

Reuters की खबर के मुताबिक बीजिंग बेस्ड कंपनी ByteDance ने रविवार को न्यूज एग्रीगेटर ऐप Jinri Toutiao पर एक ऑफिशियल पोस्ट करके इस मामले में कमेंट किया। पोस्ट में कंपनी की तरफ से कहा गया कि वो ग्लोबल कंपनी बनने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनावपूर्ण राजनीति माहौल के चलते कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही कंपनी को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

ByteDance ने इसी पोस्ट में Facebook पर चोरी और कॉपी करने का आरोप लगाया है। बता दें कि Facebook के मालिकाना हक वाली कंपनी Instagram ने हाल ही में Tiktok की तरह नया फीचर Reels लॉन्च किया है। Tiktok ने Facebook के सीईओ मार्क ज़करबर्ग की भी आलोचना की है। ज़करबर्ग ने पिछले साल Tiktok ऐप पर राजनीतिक विरोध को प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया था, जिससे Tiktok इनकार करती आ रही है.

बता दें कि Tiktok समेत 59 ऐप को राष्ट्रीय सुरक्षा चिताओं के मद्देनज़र भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारत में प्रतिबंध के बाद Tiktok के अमेरिका में बैन होने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बारे में ऐलान करते हुए कहा Tiktok ऐप को बैन किया जा सकता है। हालांकि इसी बीच अब Microsoft की तरफ से Tiktok ऐप को खरीदने का ऐलान किया गया है। साथ ही ट्रंप प्रशासन ने भी Tiktok को 45 दिनों के अंदर ऐप को बेचने की डील पूरे करने की नसीहत दी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 15 सितंबर तक यह डील पूरी हो सकती है।

(By- Saurabh Verma)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.