Move to Jagran APP

TikTok ने बनाया रिकॉर्ड, 2 अरब बार किया गया डाउनलोड

शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म TikTok ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। इस ऐप को 2 अरब बार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

By Harshit HarshEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 08:59 AM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 09:03 AM (IST)
TikTok ने बनाया रिकॉर्ड, 2 अरब बार किया गया डाउनलोड
TikTok ने बनाया रिकॉर्ड, 2 अरब बार किया गया डाउनलोड

नई दिल्ली, टेक डेस्क। शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म TikTok को Google Play Store और Apple App Store पर सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस ऐप को कुल मिलाकर 2 अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। पिछले कई दिनों से चल रहे कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से इस ऐप का इस्तेमाल और भी ज्यादा बढ़ गया है। भारत में इस ऐप के यूजर्स की संख्या 61.1 करोड़ से ऊपर पहुंज गई है। ये भारत में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। इसने Facebook, Whatsapp, Instagram को पीछे छोड़ दिया है।

loksabha election banner

इस ऐप को पिछले साल दिसंबर में 1.5 अरब बार डाउनलोड किया जा चुका था। पिछले पांच महीने में ही इस ऐप को 50 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। भारत के अलावा चीन में इस ऐप को 19.6 करोड़ यूजर्स हैं। यानि की जिस देश की कंपनी ने इस ऐप को बनाया है, वहां भारत के मुकाबले तीन गुने कम यूजर्स हैं। भारत में इस ऐप के 30.3 फीसद यूजर्स हैं, वहीं चीन में इस ऐप के 9.1 फीसद यूजर्स हैं। चीन में TikTok को Douyin नाम से यूजर्स इस्तेमाल करते हैं।

भारत और चीन के बाद इस ऐप को अमेरिका में सबसे ज्यादा यूजर्स हैं। अमेरिका में इस ऐप को 16.5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस ऐप के अमेरिका में 8.2 फीसद यूजर्स हैं। TikTok के सबसे ज्यादा यूजर्स Google के Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। Google Play Store पर इस ऐप के 150 करोड़ यानि की 75.5 फीसद यूजर्स हैं। वहीं, Apple App Store पर इस ऐप के 50 करोड़ यानि की 24.5 फीसद यूजर्स हैं। Sensor Tower की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय TikTok के डाउनलोड का ये आंकड़ा दुनियाभर में कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से देखा गया है। TikTok पर ज्यादातर यूजर्स फनी म्यूजिक वीडियो क्रिएट करते हैं। साथ ही, इन वीडियोज को अक्रॉस प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.