59 ऐप्स भारत में हुए बैन, TikTok, Helo, CamScanner जैसे चाइनीज ऐप्स हैं शामिल
TikTok शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप के अलावा DU Recorder Vigo Video Likee Helo समेत 59 लोकप्रिय ऐप्स को बैन कर दिया गया है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। केन्द्र सरकार ने TikTok, CamScanner समेत 59 ऐप्स को भारत में बैन करने का फैसला किया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने इन सभी ऐप्स को भारत की एकता, रक्षा और राज्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पब्लिक ऑर्डर जारी किया है। बैन हुए ऐप्स में TikTok शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप के अलावा DU Recorder, Vigo Video, Likee, Helo समेत कई चाइनीज लोकप्रिय ऐप्स शामिल हैं। भारत और चीन के बीच सीमा पर पिछले कुछ दिनों से चल रहे तना तनी के बीच केन्द्र सरकार का यह बड़ा फैसला है।
Government of India bans 59 mobile apps. Tik Tok, UC Browser and other Chinese apps included in the list. pic.twitter.com/RZyZ9FsAsc
— ANI (@ANI) June 29, 2020
TikTok के भारत में लाखों यूजर्स है TikTok ही नहीं Vigo Video ऐप को भी भारत में बैन कर दिया गया है। इन चाइनीज ऐप्स को पहले भी कई बार बैन करने की मांग उठ चुकी थी। चाइनीज ऐप्स के जरिए यूजर्स डाटा चोरी होने की खबरें कई बार सामने आ रहीं थी। सरकार ने यूजर्स डाटा प्राइवेसी की रक्षा करने के लिए इन 59 चाइनीज ऐप को पूरी तरह से बैन करने का फैसला किया है। यही नहीं इन ऐप्स की वजह से भारत की डिफेंस सिक्युरिटी को भी खतरा था।
List of 59 apps banned by Government of India "which are prejudicial to sovereignty and integrity of India, defence of India, security of state and public order”. pic.twitter.com/p6T2Tcd5rI— ANI (@ANI) June 29, 2020
इन ऐप्स को किया गया बैन
ANI द्वारा शेयर की गई लिस्ट के मुताबिक, इन 59 ऐप्स को बैन करे का फैसला किया गया है।
- TikTok
- Shareit
- Kwai
- UC Browser
- Baidu map
- Shein
- Clash of Kings
- DU battery saver
- Helo
- Likee
- YouCam Makeup
- Mi Community
- CM Browsers
- Virus Cleaner
- APUS Browser
- ROMWE
- ClubFactory
- Newsdog
- Beutry Plus
- UC News
- QQ Mail
- Wibo
- Xender
- QQ Music
- QQ Newsfeed
- BigoLive
- Selfie City
- Mail Master
- Parallel Space
- Mi Vide
- WeSync
- ES File Explorer
- Viva Video
- Meitu
- Vigo Video
- New Video Status
- DU Recorder
- Vault Hide
- Cache Cleaner
- DU Cleaner
- DU Browser
- Hago Play
- Cam Scanner
- Clean Master
- Wonder Camera
- Photo Wounder
- QQ Player
- We Meet
- Sweet Selfie
- Baidu Translate
- Vmate
- QQ International
- QQ Security Center
- U Video
- V Fly Status
- Video,
- Mobile Legends
- DU privacy