कोई करें अश्लील बात या करनी हो किसी की शिकायत, तो यह 3 फ्री एंड्रायड वॉयस रिकॉर्डर एप करेंगे हेल्प
किसी सरकारी कर्मचारी की शिकायत करनी हो, ऑफिस के किसी सहकर्मी की अश्लील बातें रिकॉर्ड करनी हो या फिर कोई ऐसी जरूरी जानकारी जिसका ऑडियो रूप में एंड्रायड डिवाइस में उपलब्ध होना निहायत जरूरी है। ऐसे में यह वॉयस रिकॉर्डर एप्स बहुत उपयोगी साबित होते हैं
एंड्रायड मोबाइल में सबसे पहला और टिकाऊ फीचर है माइक्रोफोन का इस्तेमाल करते हुए ऑडियो रिकॉर्ड करना। इस बात में कोई शक नहीं की यह ब्लॉगर्स और जर्नलिस्ट्स के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि उन्हें इंटरव्यू जैसी चीजें रिकॉर्ड करनी होती है। वैसे गूगल प्ले स्टोर पर भी बहुत सारे डिसेंट वॉयस रिकॉर्डर एप्स एंड्रायड के लिए उपलब्ध है। आपको किसी सरकारी कर्मचारी की शिकायत करनी हो, ऑफिस के किसी सहकर्मी की अश्लील बातें रिकॉर्ड करनी हो या फिर कोई ऐसी जरूरी जानकारी जिसका ऑडियो रूप में एंड्रायड डिवाइस में उपलब्ध होना निहायत जरूरी है। ऐसे में यह वॉयस रिकॉर्डर एप्स बहुत उपयोगी साबित होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही तीन फ्री वॉयस रिकार्डर एंड्रायड एप्स के बारे में बता रहे हैं:
1.Easy Voice Recorder
जैसा कि नाम से ही जाहिर है यह एप उनके लिए है जो रिकॉर्डिंग के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते। आपको इसे ओपन करना है, रिकॉर्ड करना है,शेयर करना है और फिर बंद कर देना है। यह विभिन्न फॉर्मेट्स की रिकॉर्डिंग अलाउ करता है जिनमें AAC या PCM, widget support इत्यादि शामिल है। अगर आप इसका पेड वर्जन खरीदते हैं तो आपको इसके साथ एडिशनल फीचर्स भी उपलब्ध होंगे जैसे- स्टिरियों की तरह रिकॉर्ड करना, ब्लूटूथ माइक्रोफोन सपोर्ट, सॉफ्टवेयर गेन एडजेस्टमेंट और स्टेट्स बार सपोर्ट। यह एप बहुत सारे फीचर्स के साथ एक सॉलिड ऑप्शन है। इसे गूगल प्ले स्टोर से एंड्रायड के लिए फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
इन 4 फ्री एंड्रायड एप्स से फेस्टिव सीजन की ट्रिप को बनाएं आसान
ऑडियो रिकॉर्डर एक सिंपल एप्लीकेशन है और यह आपको ऑडियो रिकॉर्ड व प्लेबैक करना अलाउ करता है। यह माइक्रोफोन्स को सपोर्ट करता है और ऑडियो को built-in engine की सहायता से इम्प्रूव करता है। इस एप में सिर्फ एक खामी है कि यह analytics software का इस्तेमाल करते हुए anonymous data इकट्ठा कर लेता है। एंड्रायड के लिए यह एप गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है।
Tape-a-Talk अक्सर रिकमंड किया जाने वाला वॉयस रिकॉर्डर है। यह डिसेंट फीचर्स के साथ एक सॉलिड ऑप्शन है। इस एप से आप अपनी रिकॉर्डिंग रिकार्ड, शेयर और मैनेज कर सकते हैं। इसमें कुछ फीचर्स जैसे- WAV फाइल्स को एडिट करना, स्पेस सेव करने के लिए हाइ और लो क्वालिटी में रिकॉर्ड करना,widget support और डिक्टेशन डिवाइस के जैसे ही मिलते- जुलते कुछ कंट्रोल फीचर्स शामिल है। यह बहुत ही ज्यादा बेहतर तो नहीं, लेकिन अच्छा जरूर है।यह एप गूगल प्ले स्टोर पर एंड्रायड के लिए फ्री में उपलब्ध है।