Android और iOS पर Tetris की हुई वापसी, कई नए फीचर्स के साथ कर पाएंगे डाउनलोड
एक Tetris डेवलपर N3twork ने इस गेम का एंड्रॉइड और iOS आधिकारिक लाइसेंड वर्जन पेश कर दिया है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। हम सभी ने कभी न कभी Tetris वीडियो गेम जरूर खेला होगा। ये एक टाइल-मैचिंग पज्जल वीडियो गेम है। यह लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। लेकिन कुछ ही दिन पहले EA ने घोषणा कर इस गेम को 21 अप्रैल को बंद करने की बात कही थी। लेकिन अब एक Tetris डेवलपर N3twork ने इस गेम का एंड्रॉइड और iOS आधिकारिक लाइसेंड वर्जन पेश कर दिया है। इसे फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। लेकिन अगर आपको विज्ञापन नहीं देखने हैं तो आपको ऐप के लिए कुछ शुल्क देना होगा।
जानें नए Tetris ऐप के बारे में: आपको बता दें कि यह नया N3twork ऐप 100-प्लेयर Tetris रोयल ऐप नहीं है। यह एक बेसिक मोबाइल गेम है। कंपनी के CEO नील यंग ने बताया कि कंपनी Tetris को ट्रेडिशनल सोलो गेमप्ले मोड के तौर पर लॉन्च कर रहे हैं। EA की पिछली ऐप की तरह इसमें सिंगल मोड दिया गया है। साथ ही ऑल्टरनेटिव स्कीन्स भी उपलब्ध कराई गई हैं। इस ऐप में यूजर्स को विज्ञापन भी मिलेंगे। लेकिन अगर आप इन विज्ञापनों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको 4.99 डॉलर का पेमेंट करना होगा। Tetris की वापसी की खबर सुनकर Tetris वीडियो गेम लवर्स का उत्साह अलग ही होगा।
Google Play Store:
App Store:
नए Tetris गेम के फीचर्स:
नए Tetris गेम में क्लासिक सिंगल प्लेयर गेमप्ले उपलब्ध कराया गया है। इसमें स्वाइप कंट्रोल्स और हैप्टिक गेमप्ले दिया गया है। साथ ही इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन प्ले मोड भी उपलब्ध कराया गया है।
- ट्रेडिशनल गेमप्ले: इसे खेलना हर Tetris प्लेयर अच्छे से जानता ही होगा।
- इनट्यूटिव टच कंट्रोल: इसके जरिए आप Tetriminos को रोटेट और प्लेस कर सकते हैं। ऑफलाइन प्ले: Tetris के इस मोड में कहीं भी कभी भी खेलने का मौका मिलेगा।
- थीम्स और अवतार्स: इसमें 5 थीम्स से ज्यादा और 50 अवतार दिए गए हैं। इनमें से आप कुछ भी चुन सकते हैं।