Move to Jagran APP

Spotify ऐप को लेकर बॉलीवुड सिंगर्स नेहा कक्कड़, बी प्राक और जस्सी गिल की क्या है राय?

Spotify को भारत में इंडिया सेंट्रिक फीचर्स और प्लेलिस्ट्स के साथ लॉन्च किया गया है। फिलहाल इस लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप को 25 करोड़ से ज्यादा ग्लोबल यूजर्स हैं।

By Harshit HarshEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 08:55 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 08:55 AM (IST)
Spotify ऐप को लेकर बॉलीवुड सिंगर्स नेहा कक्कड़, बी प्राक और जस्सी गिल की क्या है राय?
Spotify ऐप को लेकर बॉलीवुड सिंगर्स नेहा कक्कड़, बी प्राक और जस्सी गिल की क्या है राय?

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Spotify ऐप पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। देखते ही देखते ये ऐप आज भारतीय यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने स्मार्टफोन में पसंदीदा म्यूजिक ट्रैक्स सुन सकते हैं। इस ऐप को भारत में इंडिया सेंट्रिक फीचर्स और प्लेलिस्ट्स के साथ लॉन्च किया गया है। फिलहाल इस लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप को 25 करोड़ से ज्यादा ग्लोबल यूजर्स हैं। साथ ही, इसमें 300 करोड़ से भी ज्यादा प्लेलिस्ट क्रिएटेड है। इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप पर आप हिन्दी, अंग्रेजी समेत कई क्षेत्रीय भाषाओं जैसे कि बांग्ला, कन्नड़, पंजाबी, तेलुगू, तमिल में भी म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। पिछले दो महीने से लॉकडाउन की वजह से यूजर्स एंटरटेनमेंट के लिए OTT प्लेटफॉर्म्स का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स, नेहा कक्कड़, बी प्राक और जस्सी गिल से हमने Spotify के साथ अपने एक्सपीरियंस को शेयर करने के लिए बात की है। आइए, जानते हैं उन्होंने इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप को लेकर क्या कहा है?

loksabha election banner

नेहा कक्कड़

दिलबर-दिलबर गर्ल के नाम से मशहूर नेहा कक्कड़ बॉलीवुड के साथ-साथ पंजाबी गानें भी गाती हैं। उन्होंने अपनी म्यूजिक लव के बारे में बताया कि उन्हें बॉलीवुड और पंजाबी जीनर के म्यूजिक काफी पसंद है। वो अपने स्मार्टफोन में अपने पसंदीदा म्यूजिक कि प्लेलिस्ट क्रिएट करती हैं। Spotify के बारे में एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप पर कई सारे प्लेलिस्ट पहले से ही मौजूद हैं, जिनपर वो अपने मूड के हिसाब से गाना सुनना पसंद करती हैं। अपने फेवरेट पंजाबी सिंगर्स के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सुखबीर जी और यो-यो हनी सिंह के गाने काफी पसंद हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने Spotify के अलावा स्टारमेकर, लूडो, TikTok और Instagram जैसे ऐप्स का काफी इस्तेमाल किया है। अपने पसंदीदा गैजेट्स के बारे में बताते हुए नेहा कक्कड़ कहती हैं कि उन्हें अपने स्मार्टफोन के अलावा boAt स्पीकर्स और AirPods पसंद हैं।

बी प्राक

तेरी मिट्टी और फिलहाल जैसे गानों के साथ लोकप्रिय हुए सिंगर बी प्राक से भी हमने लॉकडाउन के दौरान अपने एक्सपीरियंस को शेयर करने के लिए कहा। उन्हें म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स और स्मार्टफोन में सैड और सैड रोमांटिक सॉन्गस सुनना पसंद है। Spotify के बारे में उन्होंने बताया कि उनके पिछले दिनों रिलीज हुए सॉन्ग कुछ भी हो जाए को इस ऐप के साथ-साथ Youtube पर काफी पसंद किया गया है। अपने पसंदीदा म्यूजिक आर्टिस्ट्स के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें किशोर कुमार काफी पसंद है। उनके द्वारा गाया गाना प्यार दीवाना होता है, उनके दिल के काफी करीब है। Spotify के अलावा वो लॉकडाउन के दौरान Netflix, Amazon Prime, Instagram और Facebook का इस्तेमाल किया है। अपने फेवरेट गैजेट्स के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपने स्मार्टफोन के अलावा iPad, वॉचेच और कम्प्यूटर्स का शौक है। अपने Spotify एक्सपीरियंस के बारे में उन्होंने बताया कि इस ऐप का इस्तेमाल करना काफी आसान है और कई सारे डिफरेंट जीनर्स के प्लेलिस्ट इस पर मौजूद हैं।

जस्सी गिल

इस पंजाबी सिंगर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इनके गाने पंजाबी चार्टबस्टर्स की लिस्ट में शामिल होते हैं। इन्होंने अपने लॉकडाउन का एक्सपीरियंस हमसे शेयर करते हुए कहा है कि Spotify म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप में आपको नए पंजाबी म्यूजिक जैसे प्लेलिस्ट मिलते हैं जो कि अच्छी तरह से क्योर करके बनाया गया है। मुझे काफी खुशी है कि इस ऐप को अब भारतीय यूजर्स भी इस्तेमाल कर रहे हैं। अपने फेवरेट म्यूजिक जीनर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें रोमांटिक और मेलोडियस म्यूजिक सुनना पसंद है। उन्हें गुरदास मान का गया छल्ला सॉन्ग काफी पसंद है। वो गुरदास मान जी के अलावा अमरिंदर गिल के गाए गाने सुनना पसंद करते हैं। अपने फेवरेट ऐप्स के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें Spotify, Netflix, Amazon Prime और Instagram काफी पसंद है। वहीं, अपने फेवरेट गैजेट्स के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें उनके फोन के अलावा अन्य कोई गैजेट पसंद नहीं है। Spotify ऐप उन्हें इसलिए भी पसंद है कि इस ऐप पर बेहद पर्सनलाइज्ड प्लेलिस्ट मौजूद हैं, जिनपर आप घंटो म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।

Spotify ऐप Google Play Store और Apple App Store पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए आप फ्री में भी म्यूजिक स्ट्रीम कर सकेंगे। साथ ही, ये डेली, वीकली, मंथली, क्वार्टरली और ईयरली सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध है। अगर, आप पहली बार इस ऐप को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको तीन महीने का फ्री में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। 30 जून तक इस ऐप का ईयरली सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो आपको 51 फीसद का डिस्काउंट मिलता है। इसका ईयरली सब्सक्रिप्शन 1,189 रुपये में आता है, जिसे अभी आप डिस्काउंट के साथ 699 रुपये में ले सकते हैं। प्रीमियम यूजर्स को ऐड फ्री म्यूजिक और ऑफलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग का लाभ मिलता है। इसका मंथली प्लान 129 रुपये में आता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.