Move to Jagran APP

Spotify ने लॉन्च के एक सप्ताह में ही मचाया धमाल, जोड़े 10 लाख से ज्यादा यूजर्स

कंपनी के दावों के मुताबिक इस ऐप पर हर रोज 30 हजार से ज्यादा गाने जोड़े जाते हैं

By Harshit HarshEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 04:49 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 08:44 AM (IST)
Spotify ने लॉन्च के एक सप्ताह में ही मचाया धमाल, जोड़े 10 लाख से ज्यादा यूजर्स
Spotify ने लॉन्च के एक सप्ताह में ही मचाया धमाल, जोड़े 10 लाख से ज्यादा यूजर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify को पिछले सप्ताह ही भारत में लॉन्च किया गया है। इस ऐप को भारत में लॉन्च करते ही 10 लाख से ज्यादा यूजर्स मिल गए हैं। दुनिया की जानी-मानी म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप के Spotify के दुनियाभर में 207 मिलियन यानी की करीब 20 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। कंपनी के दावों के मुताबिक इस ऐप पर हर रोज 30 हजार से ज्यादा गाने जोड़े जाते हैं। Spotify को सबसे ज्यादा चुनौती भारतीय बाजार में पहले से ही मौजूद अन्य ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप से था। इन ऐप्स में Jio Saavan, Amazon Prime Music, Gaana, Apple Music जैसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग म्यूजिक शामिल हैं।

loksabha election banner

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय भारत में 150 मिलियन यानी की 15 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ऑनलाइन ऐप के जरिए म्यूजिक स्ट्रीम करते हैं। इनमें से 14 फीसद यूजर्स वो हैं जो टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स या फिर अमेजन प्राइम म्यूजिक जैसे बंडल्ड पैक्स के साथ ऑनलाइन म्यूजिक का आनंद लेते हैं। इस समय सबसे ज्यादा ऑनलाइन म्यूजिक यूजर्स Gaana के पास है। इस रिपोर्ट के मुताबिक Gaana के पास इस समय 75 मिलियन यानी की 7.5 करोड़ ऑनलाइन म्यूजिक यूजर्स हैं।

Spotify के लिए इन सभी पहले से ही मौजूद म्यूजिस स्ट्रीमिंग ऐप्स से कड़ी चुनौती मिलने वाली हैं। हालांकि, इस ऐप को एक सप्ताह के अंदर ही 10 लाख से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। Spotify अभी यूजर्स को फ्री और प्रीमियम सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। इसके प्रीमियम सेवा के लिए यूजर्स को 30 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन ट्रायल के तौर पर दिया जा रहा है। प्रीमियम यूजर्स को ऐड फ्री म्यूजिक के अलावा अन्य फीचर्स भी दिए जा रहे हैं जिसमें ऑफलाइन म्यूजिक प्लेइंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं, कई फीचर्स फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हैं जिसमें डिवाइस सिंक्रोनाइजेशन आदि शामिल हैं। साथ ही आप अपने हिसाब से प्ले लिस्ट भी क्रिएट कर सकते हैं। Spotify में आप अपने डिवाइस में मौजूद सॉन्ग्स को भी प्ले कर सकते हैं। इसे आप अपने डिवाइस में सिंक भी कर सकते हैं।

इसके अलावा इसमे आपको पर्सनलाइज्ड प्लेलिस्ट और रेकोमेंडेशन्स के साथ ही डिवाइस में पहले से ही उपलब्ध म्यूजिक को एक्सेस करने का भी फायदा मिलेगा। आप इस ऐप के जरिए अपने प्ले लिस्ट को भी शेयर कर सकेंगे। साथ ही आप बैकग्राउंड प्ले की फैसिलिटी भी ले सकते हैं। प्रीमियम यूजर्स को ऑफलाइन और एड-फ्री म्यूजिक हाई क्वालिटी में एक्सेस करने को मिलेगा। आप इस म्यूजिक ऐप का प्रीमियम फ्री ट्रायल 30 दिनों के लिए ले सकते हैं। सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy A50 Review: 22000 रुपये से कम कीमत में जानें कैसा है यह फोन

Samsung Galaxy A30 Review: क्या यह बन सकता है आपके लिए बेहतर विकल्प, जानें

Samsung Galaxy M30 रिव्यू: इस वजह से इसे कहा जा सकता है ‘वैल्यू फॉर मनी’ स्मार्टफोन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.