Move to Jagran APP

PUBG Mobile में जल्द आएगा Zombie mode, जानें नए अपडेट में क्या होंगे नए फीचर्स

इस नए अपडेट में नया Zombie mode, नया डेथ कैम फीचर, नया MK47 Mutant वेपन और Tukshai की तरह ऑटोरिक्शा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 03:16 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 11:07 AM (IST)
PUBG Mobile में जल्द आएगा Zombie mode, जानें नए अपडेट में क्या होंगे नए फीचर्स
PUBG Mobile में जल्द आएगा Zombie mode, जानें नए अपडेट में क्या होंगे नए फीचर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। PUBG Mobile के आखिरी लेटेस्ट अपडेट में snow map को पेश किया गया था। इसे Vikendi नाम दिया गया है जिसे Adriatic Sea रीजन में सेट किया गया है। अब जल्द ही एक नया अपडेट रोलआउट किया जाएगा। इसे रेसिडेंट इविल फ्रेंचाइजी के साथ सहयोग में लॉन्च किया जा सकता है। इस नए अपडेट में नया Zombie mode, नया डेथ कैम फीचर, नया MK47 Mutant वेपन और Tukshai की तरह ऑटोरिक्शा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

loksabha election banner

जानें नए फीचर के बारे में:

MK47 Mutant फीचर पहले से ही कंप्यूटर और कंसोल वर्जन में उपलब्ध है। इसी तरह Tukshai भी केवल Sanhok मैप में देखी जा सकती है। वेपन के लिए लेजर साइट एटैचमेंट भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Erangel और Miramar मैप्स में डायनेमिक वेदर भी दिया जाएगा। इसका मतलब मौसम कभी भी बारिश और धुंध में बदल सकता है।

यह बदलाव PUBG Mobile के 0.10.5 वर्जन में पेश किए जा सकते हैं। खबरों की मानें तो इस अपडेट को 18 से 20 जनवरी के बीच पेश किया जा सकता है। वहीं, डायनेमिक वेदर, नया वाहन और अटैचमेंट 0.11.0 अपडेट में दिए जाएंगे। यहां जानें जनवरी में मिलने वाले अपडेट में क्या होगा नया:

  • Sanhok map के लिए Tukshai
  • Erangel map में नया स्नो एरिया
  • Erangel और Miramar मैप्स में नया डायनेमिक वेदर
  • नया डेथ कैम फीचर जो मरने का रिप्ले दिखाएगा
  • Zombies Mode
  • MK 47 Mutant rifle
  • वेपन के लिए लेजर साइट
  • Vikendi के लिए स्नो बाइक
  • नया डांस इमोट्स
  • क्लासिक वॉयस
  • बीटा वर्जन से Vikendi स्नो मैप को हटाया जाएगा

जानें PUBG Mobile Vikendi Map के बारे में:

PUBG Mobile Vikendi Map को एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए बनाया गया है। यह नया मैप PUBG Mobile 0.10.0 अपडेट का हिस्सा है। यह प्लेटफॉर्म पर कई अन्य बेहतर फीचर्स भी उपलब्ध कराता है। PUBG Mobile Vikendi snow map स्नोमोबाइल, नया वेपन (G36C Assault Rifle), स्नो फाइट आदि के साथ आता है। वहीं, नए अपडेट में PUBG Mobile प्लेयर्स को आउटफिट बॉक्स III (7d) x1 और डाउनलोडिंग पर 1,888 BP मिलेगा। इसके अलावा Erangel Spawn Island पर क्रयू चैलेंज विनर्स को नया डिस्प्ले दिया गया जाएगा। यानी जिन यूजर्स ने PUBG सीजन 1 जीता है वो अब Spawn Island पर खेल पाएंगे।

PUBG Mobile Vikendi Map खेलते समय ध्यान रखने वाली 5 बातें

यह भी पढ़ें:

Vivo Carnival Sale का आखिरी दिन आज, वीवो स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 19000 रु तक का ऑफर

Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स 101 रुपये में खरीद सकते हैं आप, जानें कैसे उठाएं लाभ

Xiaomi, Samsung समेत ये कंपनियां 2019 में ला सकती हैं फोल्डेबल स्मार्टफोन 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.