PUBG Mobile Spring Party Event हुआ लाइव, जीत सकेंगे एक्सक्लूसिव स्प्रिंग आउटफिट
PUBG Mobile ने स्प्रिंग टाइम इन-गेम इवेंट का आयोजन किया है। इस दौरान प्लेयर्स एक्सक्लूसिव आउटफिट्स जीत सकेंगे जिन्हें वो हमेशा के लिए अपने पास रख पाएंगे
नई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG Mobile ने एक बड़ा अपडेट पिछले महीने लॉन्च किया था। इसमें नया TDM Arena मैप, नया डॉमिनेशन मोड, लाइट स्नोमोबाइल व्हीकल समेत कई नए फीचर्स उपलब्ध कराए गए थे। अब PUBG Mobile ने स्प्रिंग टाइम इन-गेम इवेंट का आयोजन किया है। इस दौरान प्लेयर्स एक्सक्लूसिव आउटफिट्स जीत सकेंगे जिन्हें वो हमेशा के लिए अपने पास रख पाएंगे। लेकिन जीतने के लिए प्लेयर्स को आउटम्स कलेक्ट करने होंगे। साथ ही गेम में लालटेन बनानी होगी। साथ ही दोस्तों के साथ साझेदारी भी कर सकते हैं।
PUBG Mobile Spring Party इवेंट 21 जनवरी से शुरू हो चुका है। इसमें प्लेयर्स को क्लासिक मैचेज खेलने होंगे और 10 मैटेरियल बैग्स हर दिन कलेक्ट करने होंगे। हर बैग में ऐसे आइटम्स मौजूद होंगे जिनसे लालटेन बनाई जा सकेगी। इन्हें फेजेज कहा जाएगा। एक्सक्लूसिव आइटम तब मिलेगा जब प्लेयर्स सभी फेजेज को इक्ट्ठा कर लेंगे। PUBG Mobile ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस आउटफिट के लिए एक ट्वीट किया है। इसमें दिखाया गया है कि यह आउटफिट ट्रेडिशनल चीनी कॉस्टयूम है। यह रेड और गोल्डन कलर का है।
Collect parts, build lanterns, and get a permanent Outfit! Get extras? Trade them with friends. The Spring Party is here! #PUBGMSpringFestival pic.twitter.com/DxHWNG88FC — PUBG MOBILE (@PUBGMOBILE) January 21, 2020
अगर प्लेयर्स किसी आइटम को कलेक्ट करने में असफल रहते हैं तो वो अपने दोस्तों से इन्हें शेयर या एक्सचेंज कर सकते हैं जिससे उन्हें रिवॉर्ड मिल पाए। PUBG Mobile प्लेयर्स आइटम्स जमा करने के लिए कंपनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर जा सकते हैं। साथ ही गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर भी इसके रीडेम्पशन कोड मौजूद होंगे।
इससे पहले यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने के लिए PUBG v6.1 अपडेट को टेस्ट सर्वर्स पर पेश किया गया था। यह नए मैप के साथ आता है जिसका नाम Karakin है। इस मैप में कम ज्यादा एक्शन्स का दावा किया गया है। आपको बता दें कि गेम में Karakin अब तक का सबसे छोटा मैप है। यह 2x2 किलोमीटर बैटलफील्ड के साथ आता है। यहां पढ़ें पूरी खबर