Move to Jagran APP

PUBG Mobile 0.15.5 अपडेट आज होगा रोलआउट, जानें क्या होगा नया

PUBG Mobile के नए अपडेट में Vikendi-एक्सक्लूसिव सब-मशीन गन MP5K पेश की जाएगी। यह सब-मशीन फायरिंग 900 राउंड प्रति मिनट को रिप्लेस कर देगी

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:37 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 09:45 AM (IST)
PUBG Mobile 0.15.5 अपडेट आज होगा रोलआउट, जानें क्या होगा नया
PUBG Mobile 0.15.5 अपडेट आज होगा रोलआउट, जानें क्या होगा नया

नई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG Mobile का 0.15.5 अपडेट आज लाइव किया जएगा। इस अपडेट में कई बदलाव देखे जाएंगे। इसमें MP5K नाम की नई सब-मशीन समेत नया Ruins मैप भी दिया जाएगा। साथ ही Vikendi-एक्सक्लूसिव व्हीकल समेत नया कैरेक्टर भी नए अपडेट में पेश किया जाएगा। हालांकि, पहले की तरह इस अपडेट को रोलआउट करने से पहले सर्वर्स को मैंटेनेंस के लिए डाउन नहीं किया जाएगा। इस अपडेट का साइज एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर 0.21 जीबी और iOS प्लेटफॉर्म पर 0.24 जीबी होगा। आपको बता दें कि जो भी यूजर्स PUBG के नए अपडेट को 14 नवंबर से पहले अपडेट करते हैं उन्हें 20 सिल्वर कॉइन्स, 2000 BP और ब्लू ग्लीडर ट्रेल रिवॉर्ड के तौर पर दिए जाएंगे।

loksabha election banner

PUBG Mobile 0.15.5 में क्या होगा नया: इसमें Vikendi-एक्सक्लूसिव सब-मशीन गन MP5K पेश की जाएगी। यह सब-मशीन फायरिंग 900 राउंड प्रति मिनट को रिप्लेस कर देगी। इसमें कई अटैचमेंट भी उपलब्ध कराई जाएंगी। नए अपडेट में नया कैरेक्टर पेश किया जाएगा जिसका नाम Sara होगा। यह किसी भी व्हीकल के डैमेज को कम कर देंगे। एक नया व्हीकल भी पेश किया जाएगा जिसका नाम Zima होगा। यह Vikendi मैप के UAV को रिप्लेस करेगा।

PUBG के नए अपडेट में एक कंपेनियम सिस्टम 11 नवंबर को पेश किया जाएगा। इसका नाम The Falcon होगा। 0.15.5 अपडेट की बात करें तो इसमें टीम डेथ मैच मोड के लिए The Ruins मैप पेश किया जाएगा। इस मैप को Warehouse मैप से बड़े लेवल पर पेश किया जाएगा। MP5K नई सबमशीन गन UMP9 की तरह हाई फायर रेट उपलब्ध कराएगी। MP5K को केवल Vikendi मैप के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.