PUBG Mobile 0.15.0: गेमर्स के लिए बुरी खबर, इतने समय तक बंद रहेगा यह गेम
जब तक इस गेम का फाइनल अपडेट नहीं आता है तब तक इस गेम को आज यानी 15 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 0530 से दोपहर 1230 बजे तक ऑफलाइन कर दिया गया है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG Mobile ने 0.15.0 अपडेट का रोलआउट 16 अक्टूबर को स्केड्यूल किया गया है। इस अपडेट के साथ कई नए फीचर्स भी पेश किए जाएंगे। इसमें Payload मोड और अपडेटेड Survive Till Dawn - Halloween मोड उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, Darkest Night फीचर को फिलहाल ऑफलाइन कर दिया जाएगा। जब तक इस गेम का फाइनल अपडेट नहीं आता है तब तक इस गेम को आज यानी 15 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 05:30 से दोपहर 12:30 बजे तक ऑफलाइन कर दिया गया है।
PUBG Mobile version 0.15.0 में क्या होगा प्लेयर्स के लिए खास: इसमें नया Payload मोड दिया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स हेलिकॉप्टर उड़ा पाएंगे। साथ ही बीच आसमान में दूसरे प्लेयर्स से लड़ भी पाएंगे। इसके अलावा Teammate Recall फीचर भी दिया जाएगा जिसके जरिए प्लेयर्स अपने मरे हुए टीममेट्स का ID कार्ड उठा पाएंगे और उन्हें कम्यूनिकेशन टावर पर जाकर जिंदा कर पाएंगे।
इसके अलावा कई नए हथियार यानी RPG-7, M3E1-A, M79 Grenade Launcher, MGL Grenade Launcher और M134 Mini-gun दिए जाएंगे। वहीं, प्लेयर्स एयरस्ट्राइक कर सकते हैं। साथ ही अपने वाहन को Vehicles Repair Pack से रिपेयर भी कर सकते हैं। Halloween मोड में Halloweenized मॉन्सटर्स के अलावा PUBG के नए अपडेट में मॉडिफाइड skybox, colours और बैकग्राउंड ऑब्जेक्ट्स Survive Till Dawn दिए गए होंगे। प्लेयर्स को पहले से ज्यादा बेहतर रिवॉर्ड्स दिए जाएंगे।
अन्य फीचर्स की बात करें तो PUBG Mobile 0.15.0 में Ledge Grab नाम का फीचर भी दिया गया होगा। इस फीचर के तहत प्लेयर्स बिल्डिंग्स और कंटेनर्स पर आसानी से चढ़ पाएंगे। नए फायरआर्म्स और व्हीकलर्स भी दिए गए होंगे। इसमें Desert Eagle भी मौजूद होंगे। इन सभी फीचर्स के साथ PUBG Mobile का नया अपडेट ऑप्टिमाइज्ड परफॉर्मेंस के साथ आएगा जिसमें बेहतर ग्राफिक्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद लोअर-एंड डिवाइस पर भी यह गेम आसानी से खेला जा सकेगा।