Move to Jagran APP

Mitron TV ने लॉन्च किया 'आत्मनिर्भर ऐप्स' ​जहां एक साथ मिलेंगे बेस्ट इंडियन ऐप्स

अब आपको बेस्ट इंडियन ऐप्स को सर्च करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि आत्मनिर्भर ऐप्स में आपको सभी इंडियन ऐप्स एक साथ मिल जाएंगे और उनमें से आप जिसे चाहें इंस्टॉल कर सकते हैं।

By Renu YadavEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 11:28 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 07:00 AM (IST)
Mitron TV ने लॉन्च किया 'आत्मनिर्भर ऐप्स' ​जहां एक साथ मिलेंगे बेस्ट इंडियन ऐप्स
यह फोटो Google Play Store से ली गई है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप बेस्ट इंडियन ऐप्स की तलाश कर रहे हैं तो उसके लिए आपको ज्यादा सर्च करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो मेकिंग और शेयरिंग प्लेटफॉर्म Mitron ने 'आत्मनिर्भर ऐप्स' को लॉन्च किया है। इस ऐप में आपको एक साथ सभी बेस्ट भारतीय ऐप्स मिल जाएंगे और आप अपनी आवश्यकतानुसार उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें बिजनेस, ई-लर्निंग, न्यूज, हेल्थ, शॉपिंग, गेम्स, एंटरटेनमेंट और सोशल जैसे कई ऐप्स इंडियन ऐप्स शामिल हैं।

prime article banner

'आत्मनिर्भर ऐप्स' को फिलहाल एंड्राइड यूजर्स के लिए पेश किया गया है और इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, आईओएस प्लेटफॉर्म पर इसे कब उपलब्ध कराया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर आप एंड्राइड फोन यूजर्स हैं तो अपनी पसंद और उपयोग के अनुसार बेस्ट इंडियन ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। 

'आत्मनिर्भर ऐप्स' में आपको 100 से ज्यादा ऐप्स की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं ऐप में आपको आत्मनिर्भर शपथ लेने का ऑप्शन भी दिया गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान को सपॉर्ट करता है। इसमें आपको रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत नहीं है। आप सीधे डाउनलोड करके इसमें से किसी भी ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसमें आपको लगभग सभी जरूरी ऐप्स मिल जाएंगे। 

इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको कई कैटेगरी मिलेगी। इनमें से किसी को भी सिलेक्ट कर सकते हैं। इसमें आरोग्य सेतु ऐप, भीम ऐप, नरेंद्र मोदी, JioTV, DigiLocker, लूडो किंग, कागज स्कैनर, IRCTC रेल कनेक्ट, मैपमाईइंडिया मूव और चिंगारी जैसे कई ऐप मिल जाएंगे। इस लिस्ट में दिए गए ऐप्स का साइज भी पता चलेगा और आपको यह भी जानकारी मिलेगी ​कि ऐप को कितनी बार डाउनलोड किया गया है। 'आत्मनिर्भर ऐप्स' आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है क्योंकि इसमें आपको सोशल, इंटरटेनमेंट, लोकल, गेम्स, शॉपिंग, हेल्थ, न्यूज और बिजनेस ऐप्स मिलेंगे। आपकेा इसके लिए अलग—अलग सर्च करने की जरूरत नहीं होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.