Move to Jagran APP

करोड़ों यूजर्स ने डाउनलोड किए ये 4 ऐप्स, घर के हिसाब से लेकर पेमेंट करने तक में आते हैं काम

इन ऐप्स को आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इनमें से कई ऐप्स ऑफ लाइन भी काम करते हैं।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 07:59 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 05:17 PM (IST)
करोड़ों यूजर्स ने डाउनलोड किए ये 4 ऐप्स, घर के हिसाब से लेकर पेमेंट करने तक में आते हैं काम
करोड़ों यूजर्स ने डाउनलोड किए ये 4 ऐप्स, घर के हिसाब से लेकर पेमेंट करने तक में आते हैं काम

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपके लिए 4 ऐसे ऐप्स लेकर आए हैं जो आपके बड़े काम आते हैं। इनमें से कई ऐप्स ऑफ लाइन भी काम आते हैं। इन ऐप्स को लाखों से लेकर करोड़ो यूजर्स तक ने डाउनलोड किया है। इन ऐप्स को आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। तो जानते हैं इन ऐप्स के नाम और फीचर्स के बारें में। साथ ही यह भी जानते हैं कि इनमें क्या है खास।

prime article banner

Google Maps

इस ऐप को 100 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.3 स्टार मिला है। इसे 93 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज डिवाइस पर निर्भर करती है। इस ऐप की मदद से आप दुनिया की किसी जगह की जानकारी सेकेंड्स में पा सकते हैं। इसके अलावा यह ऐप बिना इंटरनेट भी आपके काम आता है। इस ऐप के जरिए आप ट्रैफिक से लेकर ट्रेन तक की टाइमिंग का पता लगा सकते हैं।

Paytm

इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.4 स्टार मिला है जिसे 37 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज आपके डिवाइस पर निर्भर करती है। इस ऐप के जरिए आप शॉपिंग से लेकर पेमेंट तक कर सकते हैं। ऐप में आपको कई तरह के डिस्काउंट और कैशबैक भी मिलते हैं। ऐप का इंटरफेस काफी सिंपल है जिससे इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है।

Splitwise

इस ऐप को अब तक 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इसे 4.6 स्टार मिला है जिसे 75 हजार से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज डिवाइस पर निर्भर करती है। यह ऐप घर का हिसाब रखने में बहुत काम आता है। इस ऐप में आप अपने घर के सदस्यों से लेकर दोस्तों तक को जोड़ सकते हैं। आपको बस अपने किए हर खर्चे को इस ऐप में डालना होगा। यह ऐप बचत करने में बड़ा काम आता है। ऐप में आप सभी खर्चों की जानकारी पा सकते हैं।

SHAREit

इस ऐप को 50 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.6 स्टार मिला है। इसे 80 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 18एमबी है। इस ऐप के जरिए आप भारी माडिया फाइल्स को सेकेंड्स और मिनटों में ट्रांसफर कर सकते हैं। यह ऑफलाइन फीचर को भी स्पोर्ट करता है। यानी आप इस ऐप का बिना इंटरनेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Fridge खरीदने के बाद पछताना न पड़े इसलिए इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल

10 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स ने अपने स्मार्टफोन्स में खेले ये 4 Games

मुश्किल समय में बड़े काम आएंगे बिना इंटरनेट काम करने वाले ये 5 ऐप्स 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.