अब यूजर्स Instagram स्टोरी में कर पाएंगे शॉपिंग, जानें कैसे
Instagram ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि आज हम इंस्टाग्राम स्टोरेज फीड से इतर शॉपिंग का विस्तार कर रहे हैं
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए एक नया फीचर एड किया है। यह फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज में एड किया गया है। इसके तहत प्रोडक्ट्स की बिक्री की जाएगी। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम अब शॉपिंग बैग आइकन के साथ स्टीकर दिखाएगा जिसे स्टोरी टैब में देखा जा सकेगा।
जानें नए फीचर के बारे में:
आपको बता दें कि यह फीचर शुरुआत में चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय ब्रैंड जैसे Adidas, Aritzia और Louis Vuitton को दिया जाएगा जिसके बाद इसे रेग्यूलर फीचर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। शॉपिंग बैग के साथ जो आइकन दिया गया होगा उसमें प्रोडक्ट की ज्यादा डिटेल्स दी गई होंगी। Instagram ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है, “आज हम इंस्टाग्राम स्टोरेज फीड से इतर शॉपिंग का विस्तार कर रहे हैं।”
स्टोरीज से ब्रैंड को सर्च करते हैं यूजर्स:
मेट्रिक्स लैब इंस्टाग्राम यूजर्स को लेकर एक सर्वे किया था। इस सर्वे के मुताबिक यूजर्स स्टोरीज से ब्रैंड की जानकारी लेकर उसे सर्च करते हैं। इसी के चलते कंपनी ने यह फीचर लॉन्च किया है। कंपनी ने दावा किया है कि ब्रैंड्स इस फीचर का इस्तेमाल कर प्रोडक्टस को शोकेस करेंगे।
फेसबुक ने भी यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया था। इस फीचर का नाम लिप सिंक लाइव है। इस फीचर का कॉन्सेप्ट बिल्कुल म्यूजिकली जैसा ही है। इसमें यूजर्स गानों की लिपसिंग कर सेल्फी वीडियोज बना सकते हैं। इस एप में कई गानों का सपोर्ट भी दिया गया है।
जानें कैसे कर पाएंगे लिप सिंक लाइव का इस्तेमाल?
आपको बता दें कि फेसबुक इस फीचर की कुछ मार्केट्स में टेस्टिंग कर रही है जिसके बाद इसे ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। खबरों की मानें तो इस फीचर का ऑप्शन फेसबुक लाइव शुरू होने के दौरान मिलेगा। यहां से यूजर्स लिपसिंग करने के लिए अपना मनपसंद गाना चुन सकते हैं। साथ ही कस्टमाइजेशन के लिए डिस्क्रिप्शन भी ऐड कर सकते हैं। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि आने वाले समय में इस फीचर के साथ कई अन्य विकल्प भी जोड़े जाएंगे।
यह भी पढ़ें:
स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए कब कैसे और कितना करें चार्ज, जानें
आपकी आवाज सुनकर अनलॉक हो जाएगा आपका स्मार्टफोन, जानें कैसे
स्लो एंड्रॉयड स्मार्टफोन को सुपरफास्ट बनाने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स