Move to Jagran APP

इन 4 गेमिंग ऐप्स को 10 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स ने अपने स्मार्टफोन में किया डाउनलोड

रेसिंग से लेकर शूटिंग फीचर्स वाले इन 4 गेमिंग ऐप्स को दुनियाभर के यूजर्स ने किया पसंद।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 12:02 AM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 12:57 PM (IST)
इन 4 गेमिंग ऐप्स को 10 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स ने अपने स्मार्टफोन में किया डाउनलोड
इन 4 गेमिंग ऐप्स को 10 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स ने अपने स्मार्टफोन में किया डाउनलोड

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपके लिए 4 ऐसे बेहतरीन गेमिंग ऐप्स लेकर आएं हैं जो आपको दीवाना बना देंगे। इन गेम्स के 3D विजुअल और साउंड इफेक्ट आपको रियल गेमिंग एक्सपीरियंस देते हैं। अगर साधी भाषा में कहें तो अगर आपने एक बार इस गेम को खेल लिया तो आपको इनकी लत भी लग सकती है। तो जानते हैं इन ऐप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।

loksabha election banner

Asphalt Xtreme: Rally Racing

इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को अब तक 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इसे 4.5 स्टार मिला है जिसे 5 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 39 एमबी है। यह एक रेसिंग गेम है, जहां आपको 400 रेस, 500 चैलेंजेस और 35 गाड़ियां मिलती है। अगर आपको रेसिंग गेम पसंद है, तो यह आपकी पहली पसंद बन सकता है।

Critical Ops

इस ऐप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.4 स्टार मिला है जिसे 14 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 47 एमबी है। यह First Personशूटिंग गेम है। इसमें आपको कई हथियार चुनने को मिलते हैं। इसके अलावा आपको इस गेम में अलग-अलग टास्क मिलेंगे जिन्हें आपको पूरा करना होगा। यह गेमिंग ऐप आपको पीसी गेम जैसा ही अनुभव देता है।

Into the Dead 2- Zombie Survival

इस ऐप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.5 स्टार मिला है। इसे 2 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 32 एमबी है। इस गेमिंग ऐप में आपको Zombies को मारते हए आगे बढ़ाना है। Zombies को मारने के लिए आपको इस गेम में कई हथियार मिलते हैं। इस गेम में आपको एक स्टोरी लाइन भी मिलती है। गेम का ग्राफिक्स कमाल का है।

Ninja Arashi

इस ऐप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.6 स्टार मिला है। इसे 2 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 48 एमबी है। गेम का ग्राफिक्स और म्यूजिक शानदार है। इसमें आपको कई खतरों से बचते हुए आगे बढ़ना है। गेम में आपको शुरू से लेकर अंत तक निंजा थीम मिलती है।

यह भी पढ़ें:

इन 5 तरीकों की मदद से बिना राउटर बदले दोगुनी करें अपने Wi-Fi की स्पीड

पहले से की गईं ये 5 तैयारियां फोन के चोरी होने या खोने पर आती हैं बड़े काम

Wi-fi स्पीड के अचानक से घटने पर बिना समय गवाए तुरंत करें यह काम 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.