Move to Jagran APP

लाखों यूजर्स ने इन 4 गेमिंग ऐप्स को किया डाउनलोड, जानिए क्या है खास

इन गेम्स में आपको 3D विजुअल के साथ शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस भी मिलता है।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 10:05 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 11:13 AM (IST)
लाखों यूजर्स ने इन 4 गेमिंग ऐप्स को किया डाउनलोड, जानिए क्या है खास
लाखों यूजर्स ने इन 4 गेमिंग ऐप्स को किया डाउनलोड, जानिए क्या है खास

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपके लिए 4 ऐसे गेमिंग ऐप्स लेकर आए हैं जिन्हें प्ले स्टोर पर लाखों से लेकर करोड़ों यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इन गेम्स में आपको 3D विजुअल के साथ शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस भी मिलता है। इनमें से कई गेम्स को आप अपने दोस्तों के साथ भी खेल सकते हैं। तो जानते हैं इन गेम्स के नाम और फीचर्स के बारे में,

loksabha election banner

Plants vs Zombies: ऐप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है जिसे 41 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इसकी साइज 65 एमबी है। गेम में कई राउंड्स हैं। हर राउंड में आपको अपने घर को Zombies से बचाना है। आपको यहां प्लान्ट लगाने होते हैं जिससे आपको ताकत मिलती है।

Royal Revolt 2: ऐप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इसे प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। ऐप को 6 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इसकी साइज 78 एमबी है। गेम में कई राउंड्स हैं। हर राउंड को आपको एक तय समय में पूरा करना है। गेम में आपको खुद की एक सेना मिलती है जो स्टेज के साथ बढ़ती रहती है। आपको अपने सेना से लेकर हथियारों तक को बढ़ाना होता है।

Age of Sparta: ऐप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इसे प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है जिसे 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज आपके डिवाइस पर निर्भर करती है। यह एक स्ट्रैटिजिक गेम है। गेम में आपको अपने एम्पायर बनाना होता है। गेम में कई लेवल्स दिए गए हैं। इसमें आपको एलायंस बना कर दूसरे लोगों से मुकाबला करना होता है। साथ ही गेम में आपको टूटे हुए मंदिरों को बनाकर भगवान को खुश करना होता है जिससे आपको ताकत मिलती है।

Olympus Rising: एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार मिला है, जिसे 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 97 एमबी है। गेम में न सिर्फ आपको दूसरे किलों को जितना है बल्कि अपने किले को भी बचाना है। गेम में आपको कई हीरोज और भगवान मिलते हैं जिनकी मदद से आपको जंग लड़नी होती है। गेम का ग्राफिक्स 3डी है और इसकी म्यूजिक भी शानदार है।

यह भी पढ़ें:

पहले से की गईं ये 5 तैयारियां फोन के चोरी होने या खोने पर आती हैं बड़े काम

Wi-fi स्पीड के अचानक से घटने पर बिना समय गवाए तुरंत करें यह काम

स्मार्टफोन को हैकर्स और वायरस से बचाने के लिए बहुत काम आएंगे ये 5 आसान तरीके 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.