इन 3 ऐप्स की मदद से किसी भी वाई-फाई नेटवर्क के पासवर्ड का लगाएं पता
इन तीन ऐप्स की मदद से आप वाई-फाई नेटवर्क के पासवर्ड को अनलॉक करने से साथ सेव कनेक्शन का भी मजा उठा सकते हैं।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपको उन तीन ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप किसी भी वाई-वाई नेटवर्क के पासवर्ड का पता लगा सकते हैं। इन एप्स को आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इन एप्स में वीपीएन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। तो जानते हैं इन एप्स और इनके फीचर्स के बारे में।
WIFI WPS WPA TESTER- ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इसे 4.3 स्टार मिला है। ऐप को 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज 6.7 एमबी है। ऐप की मदद से आप एक्सेस प्वाइंट से लेकर वीपीएन जैसे फीचर्स को टेस्ट और इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप की मदद से आप किसी भी नेटवर्क के पासवर्ड का पता लगा सकते हैं। हालांकि कई यूजर्स के मुताबिक यह कई मामलों में सही रिजल्ट नहीं देता है।
WiFi Password- ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इसे 4.0 स्टार मिला है। ऐप को 80 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज 7.4 एमबी है। ऐप की मदद से आप बिना पासवर्ड के कई वाई-फाई के नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा आप इस ऐप से कई नेटवर्क के पासवर्ड का भी पता लगा सकते हैं। ऐप वाई-फाई नेटवर्क और सिक्योरिटी के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
WPSApp- ऐप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इसे 4.4 स्टार मिला है। ऐप को 97 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज 3.1 एमबी है। इस ऐप की मदद से आप कई वाई-फाई नेटवर्क के पासवर्ड को क्रैक कर सकते हैं। यह ऐप आपको सेव नेटवर्क सर्च करने के भी काम आता है। अगर आप एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह ऐप आपकी पहली पसंद बन सकता है।
यह भी पढ़ें:
ये 6 गलतियां आपके स्मार्टफोन को बना सकती हैं जानलेवा
फोन की इंश्योरेंस को लेकर इन बातों की अनदेखी पड़ सकती है भारी
30,000 रुपये से कम कीमत में इन 5 स्मार्टफोन्स में मिलते हैं सबसे लेटेस्ट फीचर्स