अब स्मार्टफोन पर गाना सुनने के लिए नहीं होगी इंटरनेट की जरुरत, करें 50000 तक गानें डाउनलोड
Spotify एक डिवाइस में 10,000 गानों को ऑफ लाइन डाउनलोड करने की सुविधा दे रहा है। इसके अलावा आप इस ऐप में 5 अलग-अलग डिवाइस में 10,000 हजार गानें डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। अगर आप अपने म्यूजिक ऐप पर 3,333 गानों को लगातार सुन-सुन कर बोर हो चुके हैं, तो Spotify आपको दे रहा है 10,000 गानों को ऑफ लाइन सुनने की सुविधा। दरअसल मौजूदा समय में हम अपने पसंद के गानों को ऑन-लाइन सुनते हैं, लेकिन जब हम उन जगहों पर जाते हैं जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं आती है, तब हम ऑफ-लाइन गानों पर निर्भर हो जाते हैं। यहां ऑफ लाइन का मतलब वो गानें हैं जिन्हें आपने पहले से अपने म्यूजिक ऐप में डाउनलोड कर रखा है। इन्हें सुनने के लिए आपको इंटरनेट की जरुरत नहीं पड़ती है। ऐसे में आप म्यूजिक ऐप में 3,333 गानों को डाउनलोड कर सकते हैं।
50,000 गानों को करें ऑफ-लाइन डाउनलोड
Spotify इन्हीं परेशानियों को देखते हुए आपको एक डिवाइस में 10,000 गानों को ऑफ लाइन डाउनलोड करने की सुविधा दे रहा है। इसके अलावा आप इस ऐप में 5 अलग-अलग डिवाइस में 10,000 हजार गानें डाउनलोड कर सकते हैं। यानी की 5 डिवाइस में कुल आप 50,000 गानों को डाउनलोड कर सकते हैं।
2500 घंटो का मिलता है म्यूजिक ड्यूरेशन
10,000 गानों को अगर समय के हिसाब से देखा जाए, तो इन गानों की कुल ड्यूरेशन 500 घंटे है। ऐसे में अगर 5 डिवाइस को जोड़ लिया जाए तो आपके पास कुल 2500 घंटे का गाना स्टोर हो जाएगा। यानी की कुल 15 हफ्तों तक आप इन गानों को बिना रूके देख सकते हैं।
क्या है Spotify App?
यह एक म्यूजिक ऐप है जिसे Play Store पर 50,000 से भी ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस ऐप को Play Store 3.8 स्टार मिला है। इसकी साइज 22MB है।
इन ऑन-लाइन ऐप्स पर सुने अपनी पसंद के करोड़ों गानें
Google Play Music: ऐप को 100 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐप को प्ले स्टोर पर 3.9 स्टार मिला है। ऐप को 33 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज 10 एमबी है।ऐप में आप अपनी पसंद के गानों को ऑन लाइन सुन सकते हैं। ऐप का इंटरफेस काफी आसान है।
Amazon Prime Music: ऐप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। ऐप को 8 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज 23 एमबी है। ऐप में आपको अनलिमिटेड ऑफ लाइन सॉग्स सुनने को मिलते हैं। ऐप एड फ्री है जो इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। ऐप में वॉयस कंट्रोल फीचर भी शामिल है।
यह भी पढ़ें:
Xiaomi Redmi 6A Vs Xiaomi Redmi 5A: 6,000 रुपये से कम कीमत में किसे खरीदें
Honor 7S Vs Micromax Yu Ace: 5,999 रुपये से शुरू होने वाले स्मार्टफोन में कौन है सबसे बेहतर
Yu Ace Vs Infinix Smart 2 Vs Redmi 5A: 6000 रुपये से कम कीमत में कौन से सबसे बेहतर