Move to Jagran APP

Lockdown के बीच Google Play Store पर Houseparty ऐप हो रहा है सबसे ज्यादा ट्रेंड

Coronavirus की वजह से इस समय दुनिया का एक तिहाई हिस्सा लॉक डाउन है। ऐसे में Google Play Store पर Houseparty ऐप सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। (फोटो साभार- Play Store)

By Harshit HarshEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 11:56 AM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 04:08 PM (IST)
Lockdown के बीच Google Play Store पर Houseparty ऐप हो रहा है सबसे ज्यादा ट्रेंड
Lockdown के बीच Google Play Store पर Houseparty ऐप हो रहा है सबसे ज्यादा ट्रेंड

नई दिल्ली, टेक डेस्क। कोरोनावायरस महामारी की वजह से इस समय दुनिया का एक तिहाई हिस्सा लॉक डाउन है। इस खतरनाक महामारी की वजह से 7 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। महामारी को फैलने से रोकने के लिए सभी देशों की सरकारें अपने नागरिकों को घरों में रहने के लिए कह रही है। इस दौरान Google Play Store पर Houeparty नाम का ऐप सबसे ज्यादा ट्रेंड में बना हुआ है। ये ऐप UK समेत कई देशों में लोकप्रिय हो रहा है। घरों पर रहने की वजह से लोग वीडियो कॉलिंग के जरिए एक-दूसरे से कनेक्ट हो रहे हैं। साथ ही, लोग मनोरंजन के लिए म्यूजिक, एंटरटेनमेंट और गेमिंग का सहारा ले रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपने ऑफिस का काम कर रहे हैं।

loksabha election banner

Houseparty ऐप का इस तरह से लोकप्रिय होने की वजह इसमें दिया गया फीचर है। ये Zoom ऐप की तरह ही वीडियो कॉलेबोरेशन ऐप तो है ही, लेकिन इसमें साधारण वीडियो कॉलिंग ऐप के मुकाबले कई और भी फीचर्स दिए गए हैं। इस ऐप के जरिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वीडियो कॉल तो कर ही सकेंगे। साथ ही, आप इस ऐप के जरिए कई तरह के गेम भी खेल सकेंगे। इस ऐप में आपको वीडियो कॉलिंग और गेमिंग के अलावा चैटिंग, ट्रिविया जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। जिसकी वजह से आपको अपने स्मार्टफोन में अलग-अलग चीजों के लिए कोई सेपरेट ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ता है।

ये ऐप आपके दोस्तों को आपके ऑनलाइन आते ही नोटिफाई करता है। आप इस ऐप के जरिए एक वर्चुअल हाउस पार्टी क्रिएट कर सकते हैं। इसमें वीडियो कॉल के दौरान आप और भी सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं। ये ऐप एक वर्चुअल स्पेस भी क्रिएट करता है, जिसमें आप वॉक करने के लिए भी जा सकते हैं। साथ ही साथ आप चिट चैट भी कर सकते हैं। ये ऐप Play Store पर 1.34.0 वर्जन में उपलब्ध है। इसे जुलाई 2019 में आखिरी अपडेट मिला है। इसे 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसकी रेटिंग 3.8 है और इसे आप 80 रुपये से लेकर 240 रुपये के बीच में खरीद सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.