फोन में मौजूद Regular ऐप्स से हो गए हैं Bore तो इन ऐप्स को करें Try
हम आपको कुछ ऐसी ऐप्स की जानकारी लाए हैं जो आपकी रेग्यूलर ऐप्स से अलग हैं और आपके बेहद काम आ सकती हैं
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। गूगल प्ले स्टोर पर 3 मिलियन से ज्यादा एंड्रॉइड ऐप्स मौजूद हैं। इनमें से बेहतर और फायदेमंद ऐप चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपकी इस समस्या का समाधान हम लेकर आए हैं। हम सभी Instagram, Twitter, YouTube जैसी ऐप्स के बारे में जानते हैं लेकिन कुछ समय बाद ये सब बोरिंग लगने लगते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी ऐप्स की जानकारी लाए हैं जो आपकी रेग्यूलर ऐप्स से अलग हैं और आपके बेहद काम आ सकती हैं। सबसे अहम बात ये ऐप्स एकदम फ्री हैं।
Inoreader:
यह एक न्यूज ऐप है। इसका डिजाइन यूजर को बेस्ट-न्यूज रीडिंग अनुभव देने के लिए बनाया गया है। यह ऐप एप्पल न्यूज या गूगल न्यूज समेत कई जगहों से खबरें इक्ट्ठा कर यूजर को कंटेंट उपलब्ध कराता है। यह ऐप यूजर को अनलिमिटेड न्यूज फीड्स और फोल्डर्स को सब्सक्राइब करने की अनुमति देता है। इसमें यूजर आर्टिकल को सेव और शेयर भी कर सकता है।
Black Player EX:
म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए एप्पल म्यूजिक और स्पॉटीफाई बेहतर विकल्प हैं। लेकिन Black Player EX एक ऐसा म्यूजिक प्लेयर है जो यूजर्स को काफी पसंद आएगा। इसे यूजर्स कस्टमाइज कर सकते हैं। यह अलग-अलग फाइल फॉर्मेट्स को सपोर्ट करेगी। साथ ही यह आपको अपने मुताबिक म्यूजिक कलेक्शन करने की सुविधा देती है। आप चाहें तो लिरिक्स को एम्बेड भी कर सकते हैं।
Android Auto:
इस ऐप को ओपन करने के बाद आपको एक सिंपल इंटरफेस दिखाई देगा। इससे आप GPS को आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही कॉल्स करना और म्यूजिक प्ले करने जैसे काम भी कर पाएंगे।
Bitwarden:
आजकल कई यूजर्स के अलग-अलग ऑनलाइन अकाउंट्स और पासवर्ड्स होते हैं। ऐसे में सभी को ट्रैक करना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। यह एक ऐसी ऐप है जो आपके लॉगइन्स को सिक्योर रखता है। यह आपके डाटा को एक सिक्योर वॉलेट में रखता है जिसे स्मार्टफोन या डेस्कटॉप पर एक्सेस किया जा सकता है। साथ ही यह आपको सिक्योर पासवर्ड्स भी सुझाता है।
EasyJoin:
EasyJoin आपको उसी नेटवर्क पर दूसरे यूजर्स के साथ कनेक्ट होने की अनुमति देता है। इसमें किसी केबल और वायर की जरुरत नहीं होती है। साथ ही यह ऐप आपको पीसी और फोन के बीच फाइल ट्रांसफर करने की भी अनुमति देता है। इससे आप अपने पीसी से मैसेज भी सेंड कर सकते हैं। यह ऐप एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड है।
यह भी पढ़ें:
TRAI ने केबल टीवी ऑपरेटर्स पर कसा शिकंजा, अब 130 रुपये में दिखाने होगें 100 चैनल्स
Realme U1 28 नवंबर को भारत में होगा लॉन्च, जानें खास फीचर्स
Idea ने लॉन्च किया Jio से भी सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ लंबी वैलिडिटी