Move to Jagran APP

जानें Aarogya Setu ऐप की A to Z जानकारी और तुरंत करें डाउनलोड

लॉन्च होने के बाद कुछ ही समय में दो करोड़ से अधिक लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। आइये जानते हैं Aarogya Setu ऐप के बारे में A to Z जानकारी।

By Harshit HarshEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 02:48 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 09:37 PM (IST)
जानें Aarogya Setu ऐप की A to Z जानकारी और तुरंत करें डाउनलोड
जानें Aarogya Setu ऐप की A to Z जानकारी और तुरंत करें डाउनलोड

नई दिल्ली, विनीत शरण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार के राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा के साथ ही सभी देशवासियों को Aarogya Setu ऐप डाउलोड करने की सलाह दी है। सरकार का यह ऐप लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करता है। अगर कोई कोरोना संक्रमित आपके आसपास होगा तो यह ऐप आपको अलर्ट कर देगा। लॉन्च होने के बाद कुछ ही समय में दो करोड़ से अधिक लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। आइये जानते हैं Aarogya Setu ऐप के बारे में A to Z जानकारी।

loksabha election banner

Aarogya Setu ऐप यूं करें डाउनलोड

-Android यूजर ऐप को आप Google Play Store से डाउनलोड करें।

-ऐप खुलते ही आपको भाषा चुनने का विकल्प आता है।

-अंग्रेजी और हिंदी समेत यह ऐप 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्‍ध है।

-फिर आपको ऐप पर इसे बनाने का मकसद बताया जाता है।

-ऐप का मकसद कोरोना वायरस को महामारी बनने से रोकना है।

-फिर यूजर से सवाल पूछा जाता है कि अगर कोई COVID-19 पाजिटिव मरीज आपके पास से गुजरता है तो क्या आपको सूचना चाहिए।

-ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको ब्लूटूथ और लोकेशन स्विच ऑन करनी पड़ती है।

-याद रखें ऐप इस्तेमाल के लिए आपको लोकेशन हमेशा शेयर करनी है।

-परिवार के सदस्यों और दोस्तों को भी ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने को कहा जाता है।

-फिर बताया जाता है कि आपको किसी COVID मरीज के करीब से गुजरने पर अलर्ट किया जाएगा।

-सेल्फ आइसोलेशन, COVID-19 के लक्षणों की भी जानकारी दी जाएगी।

-इसके बाद ऐप की टर्म एंड कंडिशन को एग्री करने को कहा जाता है।

-अंत में आपको मोबाइल नंबर डालना होता है।

-आपके मोबाइल पर आए OTP के सब्मिट होते ही ऐप शुरू हो जाता है।

डाउनलोड के लिए लिंक

Aarogya Setu ऐप को iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर लांच किया गया है। यूजर इस ऐप को iOS AppStore या PlayStore से डाउनलोड कर सकते हैं।

https://play.google.com/store/apps/details?id=nic.goi.aarogyasetu" rel="nofollow

https://apps.apple.com/in/app/aarogyasetu/id1505825357" rel="nofollow

ऐप की मदद से पहले खुद की जांच करें

-Aarogya Setu ऐप में सबसे पहले खुद को जांचने का विकल्प आता है

-इसमें आपसे आपका जेंडर पूछा जाता है।

-फिर उम्र की जानकारी मांगी जाती है।

-पूछा जाता है कि आपको बुखार, खांसी, कफ जैसे कोई लक्षण तो नहीं है।

-फिर पूछा जाता है कि यूजर को डायबिटीज, हाइपरटेंशन, फेफड़े संबंधी बीमारी, दिल की बीमारी तो नहीं है।

-आपसे पिछले 14 दिन की अंतरराष्ट्रीय यात्रा के संबंध में सवाल पूछा जाता है।

-इस आधार पर गणना कर बताया जाता है कि आपसे संक्रमण का खतरा कम या ज्यादा है।

-इस आधार पर आपको घर में रहने की सलाह दी जाती है और यूजर को हरे और पीले रंग की कैटेगरी में बांटा जाता है।

-हरे निशान वाले यूजर को COVID- -19 वायरस का कम खतरा होता है, लेकिन फिर भी घर में रहने की सलाह दी जाती है।

पीला निशान आए तो क्या करें

अगर आपको पीले रंग में दिखाया जाता है और टेक्‍स्‍ट बताता है कि 'आपको बहुत जोखिम है' तो आपको सबसे पहले हेल्‍पलाइन में संपर्क करना चाहिए।

यूजर को COVID-19 हेल्‍थ सेंटर्स बटन पर क्लिक करना होगा। फिर अपने शहर की लोकेशन तक पहुंचने के लिए स्‍क्रॉलडाउन करना होगा।

Aarogya Setu की सलाह मानें

ऐप में सोशल डिस्टेंसिंग और ऐप को नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी जाती है।

-हाथ मिलाने की जगह नमस्ते या हाय करें।

-सामाजिक मेलजोल से परहेज करें।

-दूसरे लोगों से छह फीट की दूरी पर रहें।

यहां मिलेगी COVID-19 से बचने की हर सूचना

Aarogya Setu ऐप में अमिताभ बच्चन का एक वीडियो है, जिसमें वह COVID-19 के बारे में जागरूक कर रहे हैं। ऐप में COVID-19 से बचने के लिए क्या करना है क्या नहीं करना है के बारे में बताया जाता है। फिर COVID-19 के बारे में अन्य सूचनाएं और सुरक्षा के उपाय पर जानकारी दी जाती है। इसके अलावा ऐप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है और पीएम केयर फंड में डोनेट करने का लिंक है। इस ऐप को आप दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। इसके लिए शेयर ऐप फीचर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.