Move to Jagran APP

म्युजिक के शौकीनों के लिए खास हैं ये मोबाइल एप्लीकेशन, जानिए

हम आपको 5 ऐसे बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स के बारे में बताएंगे जिसकी यूजर के बीच में काफी डिमांड है

By Joyeeta BhattacharyaEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 12:26 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 10:18 AM (IST)
म्युजिक के शौकीनों के लिए खास हैं ये मोबाइल एप्लीकेशन, जानिए
म्युजिक के शौकीनों के लिए खास हैं ये मोबाइल एप्लीकेशन, जानिए

नई दिल्ली (जेएनएन)। संगीत का शौकीन कौन नहीं होता। अगर आपको भी गानें सुनने का शौक है तो आज हम म्यूजिक लवर्स के लिए कुछ ऐसे बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीम एप्स लेकर आए हैं जो यूजर को म्यूजिक का एक अलग अनुभव देती हैं। इन एप्स के जरिए यूजर के पसंदीदा सिंगर के गाने उनके फिंगरटिप्स पर होंगे। आज हम आपको 5 ऐसे बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स के बारे में बताएंगे जिसकी यूजर के बीच में काफी डिमांड है। इन एप्स को आप अपने एंड्रायड स्मार्टफोन में भी चला सकते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे कुछ एप्स के बारे में।

loksabha election banner

अमेजन म्यूजिक

अमेजन म्यूजिक फ्री स्ट्रीमिंग एप्स में से एक है। इसमें दस लाख गानों को शामिल किया गया है। जिसे एक लिस्ट में शामिल किया है। इन गानों को आप खरीद और डाउनलोड कर सकते हैं। आप अपना खुद का संगीत भी अपलोड कर सकते हैं और कहीं भी गूगल प्ले म्यूजिक और एप्पल म्यूजिक जैसे स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

Image result for Amazon Music

गूगल प्ले म्यूजिक:

Google ने अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस प्ले म्यूजिक की सभी सेवाओ को भारत में लॉन्च किया है। अब गूगल प्ले म्यूजिक पर भी स्पॉटीफाई और एप्पल म्यूजिक की तरह लाखों गानों को सुन सकेंगे। इसमें यूजर अपने पसंद के सिंगर के नए, पुराने गानों को सुन सकते हैं। इस एप पर यूजर को करीब चार करोड़ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गाने सुनने मिलेंगे। गूगल की इस सर्विस को एंड्रायड, iOS और वेब पर पा सकते हैं। इसमें आप ऑफलाइन भी गाने सुन सकते हैं। इसमें अपने पसंदीदा गानों को बिना डाउनलोड किए ऑफलाइन मोड में भी सुन सकते हैॆ। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैॆ। इसमें 30 दिन का मुफ्त ट्रायल दिया जाता है जिसके बाद इसमें ऑनलाइन गाने सुनने के लिए यूजर को सब्सक्राइब करना होता है।

एप्पल म्यूजिक:

आपको बता दें कि यह एप सिर्फ iOS पर काम करता है। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें यूजर अपने पसंद के गानों को सुन सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ऑनलाइन मोड पर भी गाना सुन सकते हैं। यूजर को इसमें ऑनलाइन गाना सुनने के लिए पहले के 3 महीने का फ्री ट्रायल मिलेगा। फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद यूजर को सब्सक्राइब करना होता है।

स्पॉटीफाई:

यह एक फेमस म्यूजिक एप है जिसे यूजर द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस एप को आप 30 दिन तक फ्री ट्रायल पर पा सकते है। इस म्यूजिक एप को आप स्मार्टफोन के अलावा डेस्कटॉप में भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने पसंद के गाने सुन सकते हैं। यह सुविधा आपको गूगल प्ले म्यूजिक और एप्पल म्यूजिक में नहीं मिलती है। इस एप के जरिए आप लेटेस्ट गाने सुन सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। फ्री वर्जन में आपको सोशल फीचर भी मिलता है जिसमें आप अपने फ्रेंड्स को फॉलो कर सकते हैं और उनसे मिलकर एक प्लेलिस्ट बना सकते हैं।

Image result for spotify music app

पैंडोरा

पैंडोरा सबसे लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स में से एक है। यह लगभग हर प्लेटफॉर्म पर समर्थित है और इसका उपयोग करना बहुत आसान है। इसमें फ्री युर्स कई गानों को सुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

अब आपका आधार कार्ड होगा आपकी जेब में, mAadhaar एप हुई लॉन्च, जानें इससे जुडी 5 बड़ी बातें

नोट नकली है या असली अब चुटकियों में चलेगा पता, RBI ने लॉन्च की एप

फोटो एडिटिंग के लिए ये हैं साल 2017 की बेस्ट iOS और एंड्रायड एप्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.