Move to Jagran APP

होम सिक्योरिटी के लिए इन सिक्योरिटी कैमरा का करें इस्तेमाल, बजट कीमत में उपलब्ध

घर की सुरक्षा के लिए इन सिक्योरिटी कैमरा का करें प्रयोग जानें खास फीचर्स और कीमत

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 01:07 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 05:56 PM (IST)
होम सिक्योरिटी के लिए इन सिक्योरिटी कैमरा का करें इस्तेमाल, बजट कीमत में उपलब्ध
होम सिक्योरिटी के लिए इन सिक्योरिटी कैमरा का करें इस्तेमाल, बजट कीमत में उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। होम सिक्योरिटी का मार्किट आजकल काफी ग्रोथ पर है। होम सिक्योरिटी यानी टेक्नोलॉजी और गैजेट्स की मदद से घर को सुरक्षित रखने का तरीका है। घर और घर के सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सिक्योरिटी कैमरा का इस्तेमाल बढ़ा भी है और कहीं-ना-कहीं जरूरी भी हो गया है। आगे आप भी वर्किंग हैं, हर समय घर पर नहीं रहते, तो एक तीसरी आंख आपके घर पर नजर रख सकती है। अपनी सोसाइटी, बिल्डिंग, या घर में आप इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम कुछ ऐसे सिक्योरिटी कैमरा के बारे में बता रहे हैं, जो पॉपुलर हैं और यूजर्स द्वारा पसंद किए गए हैं।

loksabha election banner

Buy Now On Amazon

Tenda C80 1080p Full HD Pan & Tilt Wireless Cloud Camera with Night Vision (White): 1080p कैमरा फुल एचडी क्लियर व्यू के साथ आता है। इसमें मोशन डिटेक्शन और नोटिफिकेशन पुश जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसके साथ कार्ड स्टोरेज और क्लाउड स्टोरेज सर्विस मिलती है। यह टू-वे ऑडियो इनेबल के साथ आता है। इसका मतलब है की आप घर पर ना होते हुए भी अपने परिवार से बात कर सकते हैं। C80 में 355 डिग्री हॉरिजॉन्टल और 55 डिग्री वर्टीकल फिल्ड-ऑफ-व्यू कवरेज मिलता है। इस प्रोडक्ट को यूजर्स ने 5 स्टार रेटिंग दी है। MRP 6500 के इस सिक्योरिटी कैमरा को 45 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ Rs 3599 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 3 साल की वारंटी मिल रही है।

Buy Now On Amazon

Mi MJSXJ02CM 360° 1080P WiFi Home Security Camera (White): Mi का यह सिक्योरिटी कैमरा AI मोशन डिटेक्शन अलर्ट के साथ आता है। इसका कैमरा एंगल 110 डिग्री है। इंफ्रारेड नाइट विजन के साथ इसमें टॉकबैक फीचर दिया गया है। Mi के इस कैमरा में 20MP सेंसर परफेक्ट पिक्चर क्वालिटी देता है। इसमें 64GB तक के एसडी कार्ड का प्रयोग किया जा सकता है। Amazon पर यूजर्स ने इसे काफी पसंद किया है और 4.5 स्टार रेटिंग दी है। इसकी पॉपुलैरिटी के चलते इसे Amazon Choice में लिस्ट किया गया है। MRP 2899 के इस प्रॉडक्ट को Rs 2699 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 6 महीने की वारंटी मिल रही है।

Buy Now On Amazon

SmartCam Mini Full HD 1080P Camera: इस स्मार्ट कैम में अलार्म पुश मौजूद है। यह किसी भी तरीके की असामान्य गतिविधि को डिटेक्ट कर लेता है और यूजर के मोबाइल पर अलार्म पिक्चर सेंड कर देता है। यूजर इसके जरिए रियल-टाइम प्रिव्यू, रीप्ले आदि जैसे फीचर्स का लाभ भी उठा सकते हैं। यह 64GB का मेमोरी कार्ड सपोर्ट करता है। इसके साथ यह 7 से 12 दिनों तक लगातार रिकॉर्ड कर सकता है। इस प्रोडक्ट को यूजर्स का अच्छा रिस्पांस मिला है और Amazon पर यूजर्स द्वारा इसे 4 स्टार रेटिंग दी गई है। MRP 7999 के इस प्रोडक्ट को 82 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मात्र Rs 1459 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 6 महीने की वारंटी दी जा रही है। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की इस प्रोडक्ट का सिर्फ एक ही पीस स्टॉक में बचा है।

Buy Now On Amazon

Wipro Next Smart Camera: Wipro के इस स्मार्ट कैमरा में स्मार्ट सिक्योरिटी फीचर दिया गया है। अपने घर को सुरक्षित रखने के लिए यह आपको रियल-टाइम अलर्ट भेजेगा। इसमें टू-वे ऑडियो यानी की बोलने और सुनने का फीचर भी मौजूद है। इसमें 5 मीटर तक नाइट विजन का फीचर भी मौजूद है। इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है। इस प्रोडक्ट को Amazon से MRP 4200 की जगह Rs 3033 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.