Amazon पर चल रहे Power Bank Fest का आखिरी दिन, सस्ते दाम में तुरंत करें आर्डर
Amazon Power Bank Fest का उठाएं लाभ और खरीद लें कम कीमत में अच्छी परफॉरमेंस वाला पॉवरबैंक
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Amazon पर 10 फरवरी से शुरू हुआ Power Banks Fest का आज यानी की 12 फरवरी 2020 को आखिरी दिन है। अगर आपने अभी तक इस फेस्ट में मिल रही डील्स का लाभ नहीं उठाया है, तो आज अपने लिए जरूर पॉवरबैंक आर्डर कर लें। यह स्मार्टफोन एक्सेसरी का एक ऐसा हिस्सा है, जो गिफ्ट करने के लिए भी अच्छा विकल्प है। इसके अलावा, पॉवरबैंक किसी भी ऐसे समय बहुत काम आता है जब आपके पास स्मार्टफोन को चार्ज करने का कोई और विकल्प मौजूद ना हो। इसलिए अगर फिलहाल आपको इसकी बहुत जरूरत नहीं भी है, लेकिन सस्ती कीमत में उपलब्ध होने पर इसे खरीदा जा सकता है।
Mi 10000mAH Li-Polymer Power Bank 2i (Blue) with 18W Fast Charging: Xiaomi के इस पॉवरबैंक को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया है। यूजर्स ने इस प्रोडक्ट को 4 स्टार रेटिंग दी है। इसकी पॉपुलैरिटी के चलते इसे Amazon choice में भी लिस्ट किया गया है। इसके साथ 6 महीने की वारंटी दी जा रही है। यह ब्लू, रेड और ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इससे टू-वे फास्ट चार्जिंग की जा सकती है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग समेत कई अच्छे फीचर्स मौजूद है।
iBall 10000mAh Li-Polymer Slim Design Smart Charge Metal Powerbank: iBall के इस पॉवरबैंक को भी यूजर्स का अच्छा रिस्पांस मिला है। यूजर्स ने इस प्रोडक्ट को 4 स्टार रेटिंग दी है। इसकी पॉपुलैरिटी और यूजर्स की पसंद के आधार पर इसे Amazon Choice में लिस्ट किया गया है। इसके साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है। इंटेलीजेंट सेफ्टी मल्टी-प्रोटेक्शन के साथ इसमें LED चार्जिंग इंडिकेशन, 2.4A ऑउटपुट, फास्ट अडेप्टिव चार्जिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
Syska Power Core 200 20000 mAh Lithium Polymer Black: 20000mAh बैटरी के इस पॉवरबैंक को यूजर्स ने 3.5 स्टार रेटिंग दी है। इसके साथ 6 महीने की वारंटी दी जा रही है। यह पॉवरबैंक एक औसत फोन को 4 से 6 बार तक सिंगल चार्ज में चार्ज कर सकता है। यह पॉवरबैंक ड्यूल इनपुट चार्जिंग के साथ आता है। यह पॉवरबैंक A+ ग्रेड बिल्ट-इन 20000mAh लिथियम पॉलीमर बैटरी के साथ आता है।
iBall 10000mAh Li-Polymer Slim Design Smart Charge Powerbank: iBall के इस पॉवरबैंक को यूजर्स ने पसंद किया है और इसे 4 स्टार रेटिंग दी है। यूजर्स की पसंद, प्रोडक्ट की पॉपुलैरिटी और सेल के आधार पर इसे Amazon Choice में लिस्ट किया गया है। इसके साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है। यह 9 मल्टी-प्रोटेक्शन लेयर्स की इंटेलीजेंट सेफ्टी फीचर के साथ आता है। स्लिम और हैंडी डिजाइन के साथ आने वाले इस पॉवरबैंक का वेट 199 ग्राम है।
जागरण न्यू मीडिया इस पेज में मौजूद लिंक्स से हुई सेल्स का कुछ हिस्सा ले सकता है। पोस्ट में मौजूद प्रोडक्ट्स की कीमत सटीक है और पोस्ट लिखते समय सभी प्रोडक्ट्स स्टॉक में मौजूद थे।