Move to Jagran APP

घर की किस दिशा में लगाएं वॉल क्लॉक, ये हैं घड़ी की सही दिशा

जागरण अध्यात्म के पिछले लेखों में हम आपको घर की वॉल क्लॉक को लेकर काफी कुछ बता चुके हैं। वहीं आज हम आपको यह बता रहे हैं कि घर में घड़ी कहां पर लगाई जाए। आइए जानते हैं कि घड़ी कहां पर लगानी चाहिए।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 02:04 PM (IST)
घर की किस दिशा में लगाएं वॉल क्लॉक, ये हैं घड़ी की सही दिशा
घर की किस दिशा में लगाएं वॉल क्लॉक, ये हैं घड़ी की सही दिशा

जागरण अध्यात्म के पिछले लेखों में हम आपको घर की वॉल क्लॉक को लेकर काफी कुछ बता चुके हैं। वहीं, आज हम आपको यह बता रहे हैं कि घर में घड़ी कहां पर लगाई जाए। आइए वास्तुशास्त्री पं. दयानंद शास्त्री से जानते हैं कि घड़ी कहां पर लगानी चाहिए।

loksabha election banner

कहां न लगाएं घड़ी:

  • घड़ी कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए। फेंगशुई एवं वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा को अशुभ माना जाता है। यह यम की दिशा कही जाती है। विज्ञान के अनुसार भी इस दिशा में नेगेटिव एनर्जी मौजूद होती है। अगर दक्षिण दिशा की दीवार पर वॉल क्लॉक लगी हो तो व्यक्ति का ध्यान बार-बार इसी दिशा की तरफ जाता है। यह अच्छा नहीं है और इससे नकारात्मक उर्जा व्यक्ति को प्राप्त होता है।
  • घड़ी को कभी भी मुख्य द्वार के ठीक सामने अथवा दरवाजे के ऊपर नहीं लगाना चाहिए। इसके नीचे से निकलते समय व्यक्ति के आस-पास की उर्जा प्रभावित होती है। इसके परिणामस्वरूप तनाव बढ़ता है।
  • घड़ी को सोते समय तकिए के नीचे भी नहीं रखना चाहिए। इससे नींद में खलल पड़ती है।

ये हैं घड़ी की सही दिशा:

घड़ी को दीवार पर लगाने के लिए उत्तर, पूर्व एवं पश्चिम दिशा को बेहतर माना जाता है। ये दिशा पॉजेटिव एनर्जी प्रदान करता है। अगर ड्राइंग रूम या बेडरूम की बात करें तो घड़ी ऐसे लगाएं जिससे रूम में प्रवेश करने पर घड़ी पर नजर आए। यह भी ध्यान रखें कि घड़ी पर धूल-मिट्टी न जमे। मधुर संगीत उत्पन्न करने वाली दीवार घड़ी घर के मुख्य हॉल में लगानी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोत्तरी होती है।

इन बातों का भी रखें खास ख्याल:

  1. घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर भी घड़ी न लगाएं।
  2. बंद पड़ी हुई घड़ियों को जल्द से जल्द सही करवाएं।
  3. अगर घड़ी खराब हो गई हो तो इन्हें घर में न रखें।
  4. घड़ी कभी भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।
  5. घड़ी का समय आगे पीछे हो तो उसे सही समय से मिलाएं।
  6. घड़ी का समय आगे या पीछे न रखें।
  7. दीवार घड़ी पर कभी भी धुल न जमने दें। समय-समय पर उसे साफ करते रहे।
  8. घर के पूर्व, उत्तर और पश्चिम में ही घड़ी लगाएं।
  9. घर के ड्राइंग रूम में पेंडुलम वाली घड़ी लगाएं। इससे सौभ्य वृद्धि होती है।
  10. गोल, आयताकार घड़ियां शुभ प्रभाव लाती हैं।

कौन-सी घड़ी है लकी:

घड़ियों का आकार फेंगशुई में काफी मायने रखता है। इसलिए जब भी आप घड़ी खरीदें तो ध्यान रखें कि क्या आपकी घड़ी फेंगशुई के अनुसार आपके लिए लकी हैं। फेंगशुई के अनुसार, अंडाकार, गोल, अष्टभुजाकार और षट्भुजाकार एवम आयताकार घड़ियां शुभ प्रभाव लाती हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.