Move to Jagran APP

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं केले का पेड़, वरना हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips For Banana Treeज्यादातर लोग घरों में केले का पेड़ लगाते हैं। लेकिन वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते हैं जिससे इसके बुरे प्रभाव आने लगते हैं। इसलिए वास्तु में केले के पेड़ को लेकर कुछ जरूर नियम बताए गए हैं। जानिए इनके बारे में।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 02:43 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 02:43 PM (IST)
Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं केले का पेड़, वरना हो जाएंगे कंगाल
Vastu Tips For Banana Tree: इस दिशा में न लगाएं केले का पेड़

नई दिल्ली, Vastu Tips For Banana Tree: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की तरह ही केले के पेड़ को पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार केले के पेड़ में भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का वास होता है। इसलिए इसे घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति सुख, समृद्धि, आत्म-संयम, सात्त्विकता, आध्यात्मिकता और दाम्पत्य सुख का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में केले के पेड़ के वास्तु नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। अगर केले का पेड़ घर में गलत जगह लगा दिया जाता है या उसकी देखभाल ठीक ढंग से नहीं की जा रही है, तो व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में केले के पेड़ को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसे ही बताया गया है कि केले के पेड़ को किस दिशा में बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए।

loksabha election banner

इस दिशा में न लगाएं केले का पेड़

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में केले के पेड़ को कभी भी पूर्व-दक्षिण के मध्य स्थान (आग्नेय कोण), दक्षिण दिशा के अलावा पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में लगाने से पूर्ण फल की प्राप्त नहीं होती है।
  • घर के मुख्य द्वार के सामने केले का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आने पर अड़चन पड़ती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में केले का पेड़ लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसके आस पास किसी भी तरह के कांटेदार पेड़-पौधे न लगाएं। फिर चाहे वो गुलाब का पेड़ ही क्यों न हो।

केले के पेड़ संबंधी ये वास्तु नियम रखें याद

  • शुभ फल पाने के लिए केले के पेड़ के आस पास की जगह को हमेशा साफ रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती हैं।
  • वास्तु के अनुसार, अगर केले के पेड़ की कोई पत्ता सूख गया हो या फिर खराब हो गया हो, तो उसे तुरंत काट दें।
  • केले के पेड़ में हमेशा साफ पानी डालें। बर्तन और कपड़े धोने से बचा हुआ पानी न डालें। क्योंकि केले के पेड़ में भगवान विष्णु वास करते हैं। ऐसे में गंदा पानी डालने से वह रुष्ट हो सकते हैं।
  • केले के पेड़ में जल चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह जल्द स्नान के बाद बचा वाला न हो।

Pic Credit- instagram/banani.tree/

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.