Vastu Tips: जानिए, बिना तोड़-फोड़ किए कैसे दूर करें अपने घर के वास्तु दोष
Vastu Tips आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनमें आप घर में बिना किसी तोड़-फोड़ किए आप अपने घर के वास्तु दोष को आसानी से दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन वास्तु उपायों के बारे में....
Vastu Tips: वास्तुशास्त्र में हमारे घर के निर्माण में होने वाली गड़बड़ियों को वास्तुदोष कहा जाता है। वास्तु दोष हमारे जीवन में का बहुत अधिक प्रभाव डालते हैं। घर में या घर के बाहर कई तरह के वास्तु दोष पाए जाते हैं। वास्तु दोष से कई तरह के रोग और शोक उत्पन्न होते हैं। ऐसे में यदि आपका घर तीकोना है, कार्नर का है, या फिर चौराहे है इसके आलाव दक्षिण दिशा पर भी है। उन वास्तुदोषों को दूर करने के लिए घर के निर्माण में बड़े बदलाव करने पड़ते है। लेकिन आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनमें आप घर में बिना किसी तोड़-फोड़ किए आप अपने घर के वास्तु दोष को आसानी से दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन वास्तु उपायों के बारे में....
1-घर में किचन को अन्न का भंडार घर माना जाता है। लेकिन अगर आपका किचन गलत दिशा में बन गया है या उसमें किसी तरह का वास्तु दोष है। तो किचन स्टैंड के ऊपर यज्ञ करते हुए ऋषि या फिर सिंदुरी गणेश जी की तस्वीर लगाना चाहिए। ऐसा करने से किचन के सभी तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं।
2- वास्तु के अनुसार बेडरूम को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए या फिर उत्तर दिशा में। लेकिन यदि ऐसा नहीं या बेडरूम में किसी अन्य तरह का वास्तु दोष है तो पूर्व की दीवार पर शांत समुद्र की तस्वीर लगाएं।
3- ड्राइंग रूम या बैठक के वास्तु दोष को दूर करने के लिए ड्राइंग रूम की पूर्व की दीवार पर उगते हुए सूरज, फलों और फूलों की कुछ तस्वीरों से सजाएं। ऐसा करने से मन को प्रसन्नता रहता है और ड्राइंग रूम के वास्तु दोष दूर होते हैं।
4-बाथरूम के वास्तु दोष को दूर करने के लिए नीली बाल्टी का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा बाथरूम में एक कटोरे में खड़ा नमक रख दें ऐसा करने से आपके बाथरूम के सभी वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।
5- घर के हर कोने का अपना-अपना महत्व है ऐसे में अगर घर के अंदर आपका शौचालय गलत दिशा में बना है। तो आप इसके बाहर शिकार करते हुए शेर का चित्र लगा दें। ऐसा करने से बिना तोड़-फोड़ किए शौचालय से वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'