Move to Jagran APP

Vastu Tips: तस्वीरों का वास्तु कनेक्शन, इस दिशा में न लगाएं फैमिली मेंबर्स की तस्वीर

Vastu Tips दक्षिण-पश्चिम दिशा को वास्तु में संबंधों और दक्षता से सम्बंधित दिशा के रूप में जाना जाता है। अतः शादी से जुड़े पति-पत्नी के फोटोग्राफ्स और मैरेज एल्बम को इस दिशा में रखा जाना चाहिए। यह आपके दाम्पत्य जीवन को मधुर बनाएगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 12:30 PM (IST)
Vastu Tips: तस्वीरों का वास्तु कनेक्शन, इस दिशा में न लगाएं फैमिली मेंबर्स की तस्वीर
तस्वीरों और चित्रों को घर में लगाने के सम्बन्ध में वास्तु शास्त्र के कुछ अहम नियम।

Vastu Tips: आपके घर में स्थित तस्वीरें और चित्र सांकेतिक प्रकृति की होती हैं। इनका आपके अवचेतन मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जो कि आपके पारिवारिक माहौल को भी प्रभावित करता है। तस्वीरों या चित्रों को उनकी प्रकृति के अनुसार, उसी वास्तु जोन में लगाया जाना चाहिए, जहां पर वे आपके अवचेतन पर सकारात्मक प्रभाव डालें। ऐसा ना करने पर सजावट और सुन्दरता बढ़ाने के लिए लगाई गई ये तस्वीरें आपके जीवन में पारिवारिक तनाव, स्वभाव में उग्रता या बैचेनी जैसी कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकती हैं। तो आइये जानते हैं वास्तुकार संजय कुड़ी से कि तस्वीरों और चित्रों को घर में लगाने के सम्बन्ध में वास्तु शास्त्र के कुछ अहम नियम।

loksabha election banner

परिवार की तस्वीरें:

दक्षिण-पश्चिम दिशा को वास्तु में संबंधों और दक्षता से सम्बंधित दिशा के रूप में जाना जाता है। अतः शादी से जुड़े पति-पत्नी के फोटोग्राफ्स और मैरेज एल्बम को इस दिशा में रखा जाना चाहिए। यह आपके दाम्पत्य जीवन को मधुर बनाएगा और पति-पत्नी के बीच विश्वास में भी वृद्धि करेगा। इसके अलावा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि परिवार की तस्वीरें कभी भी दक्षिणी-नैऋत्य या पश्चिमी वायव्य दिशा में नहीं लगाएं। यह आपके रिश्तों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी।

प्राकृतिक तस्वीरें:

घरों में सुन्दरता बढ़ाने के लिए अक्सर ही हम प्रकृति से जुड़े खुबसूरत चित्र लगाते हैं। हालांकि इन चित्रों का प्रभाव और भी अधिक बढ़ जाता है, जब हम इन्हें उसी वास्तु जोन में लगाते हैं, जो सम्बंधित चित्र की विशेषताओं से मेल खाते हैं। उदाहरण के लिए हमें ऊंचे पर्वतों व पहाड़ों की तस्वीरें दक्षिण-पश्चिम में ही लगानी चाहिए। इन्हें उत्तर या पूर्व जैसी हल्की दिशाओं में लगाने पर यह आपकी समृद्धि पर अशुभ प्रभाव डालेंगे। उत्तर और पूर्व दिशा में अगर प्राकृतिक चित्र लगाने हैं, तो फिर पानी से सम्बंधित झीलों, नदियों इत्यादि के चित्र लगाएं।

ध्यान में रखने योग्य बातें:

1- आजकल घरों में अक्सर मॉडर्न आर्ट के नाम पर असामान्य और अजीबोगरीब कलाकृतियों और तस्वीरों को लगाने का चलन बढ़ा है। इस प्रकार की तस्वीरें आपके विचारों पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। अतः ऐसी पेंटिंग्स या चित्र घर में न लगाएं।

2- अपने निवास स्थल पर ऐसे चित्र न लगाएं, जिनमें युद्ध से सम्बंधित या अन्य किसी भी प्रकार के हिंसक दृश्य हों। तूफान, ज्वालामुखी फटने या मूसलाधार वर्षा जैसे प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े हुए चित्र शुभ नहीं होते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.